Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग देखते रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Buffalo Child Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखते हैं। इसी कड़ी में भैंसे के बच्चे और एक मासूम का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इस क्यूट वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
बच्चे की मासूमियत पर लोग अक्सर अपना दिल हार बैठते हैं। वहीं, कई बार अपनी मासूमियत से बच्चे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्लिक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटा बच्चा भैंस के बच्चे के पास पहुंच जाता है। बच्चे को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो लड़ाई के मूड में है और भैंस के बच्चे को पटखनी देकर ही रहेगा। लेकिन, जैसे ही बच्चा भैंस के बच्चे के पास पहुंचता है फिर जो होता है उसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाने लगेंगे। देखें वीडियो...
बार-बार देखेंगे वीडियो...
वीडियो देखकर यकीन आपकी हंसी छूट रही होगी और बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'amand.eep913' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितना क्यूट बच्चा है'। एक ने लिखा, 'वीडियो देखकर दिन बन गया'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
