Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो बैंक से 90 लाख रुपये की मोटी रकम निकालने के लिए पहुंचा है। मगर जब बैंक कैशियर उसके अकाउंट में बैलेंस चैक करता है तब उसमें सिर्फ पांच सौ रुपये निकलते हैं। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
खाते में 500 रुपये और निकालने पहुंचा 90 लाख रुपये
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे खाताधारक पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा है। उसके साथ अन्य लोग भी हैं। शख्स 90 लाख रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरता है। मगर 90 लाख रुपये निकालने के लिए फॉर्म में 8 जीरो लगा दिए। यानी 90 लाख रुपये की जगह फॉर्म में रकम 90 करोड़ रुपये भर दी गई। बरहाल फॉर्म में फिर जरूरी कॉलम भरे जाते हैं और शख्स कैश निकासी की लाइन में जा लगा। थोड़ी देर में नंबर आया और वही फॉर्म और बैंक की कॉपी कैशियर के सामने होती है। कैशियर कई सेकंड तक कुछ नहीं समझ पाता।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
कैशियर का भी गला सूख गया
वो खाताधारक से पूछता है कि उसे कितने रुपये निकालने है? जवाब 90 लाख रुपये मिलता है। इधर 90 लाख रुपये की मोटी रकम सुनकर एक बार को कैशियर का भी गला सूख गया। वो धैर्य के साथ खाताधारक के अकाउंट में बैलेंस चैक करता है तो उसमें सिर्फ 500 रुपये नजर आते हैं। कैशियर सामने खड़े शख्स से सवाल पूछता है कि उसके खाते में कितने रुपये हैं। जवाब मिला 90-91 लाख रुपये अभी आए हैं। इसपर कैशियर का जवाब ना में होता है। कैशियर कहता है कि पैसे नहीं आए हैं और इसमें सिर्फ 500 रुपये हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर MK DREAM TEAM नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
