वायरल न्यूज़

तीन बच्चों को पालने के लिए महिला चला रही Uber, स्टोरी सुनकर आप भी आंटी के हौसले को करेंगे सलाम

सोशल मीडिया पर एक महिला Uber कैब ड्राइवर की स्टोरी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह महिला तीन बच्चों की मां है और अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह कैब चला रही है।

Image

Uber ड्राइवर नंदिनी (X/@kochattil)

मर्दों की दुनिया में नाम कमाना एक औरत के लिए बहुत बड़ी बात होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही औरत की कहानी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। जो नारी सशक्तिकरण की सही अवधारणा का सटीक उदाहरण है। ये कहानी है हैदराबाद की Uber कैब ड्राइवर नंदिनी की, जो अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए कैब चला रही हैं। नंदिनी एक सिंगल मदर हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जो पूरी तरह से उन पर निर्भर हैं।

महिला Uber ड्राइवर की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

वैसे तो नंदनी विजयवाड़ा की हैं, लेकिन कमाई के अच्छे मौकों की तलाश में वे हैदराबाद आ चुकी हैं। नंदिनी की इस कहानी को हैदराबाद के एक व्यक्ति सुरेश कोचाटिल ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि हाल में ही वे हैदराबाद में Uber कैब चलाने वाली नंदिनी से मिले, जिसके बाद उनकी नजर में नारी सशक्तिकरण के मायने ही बदल गए। सुरेश बताते हैं कि पिछले एक साल से नंदिनी हैदराबाद में Uber कैब चला रही हैं।

TV डिबेट गेस्ट ने शेयर की नंदिनी की स्टोरी

सुरेश ने अपने पोस्ट में नंदिनी की इजाजत से ली गई उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "आज, मैं यूनियन बजट की डिबेट के लिए एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो जाने के लिए कैब का इस्तेमाल कर रहा था। जब मैंने हैदराबाद में नेशनलिस्ट हब से 99TV के लिए @Uber_India कैब बुक की, तो दो ड्राइवरों ने बुकिंग एक्सेप्ट करने के बाद कैंसिल कर दिया।"

तीन बच्चों की मां चला रही Uber कैब

"@Uber ने अपने आप तीसरे ड्राइवर को असाइन किया, और मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि ड्राइवर के तौर पर एक महिला का नाम आया। और सच में यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वह नंदिनी थीं, जो पिछले एक साल से Uber चला रही हैं। तीन बच्चों की सिंगल मां, वह असल में विजयवाड़ा की रहने वाली हैं और अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आजकल जब मीडिया में महिला सशक्तिकरण की बात होती है, तो यह एक शानदार उदाहरण है कि कैसे एक महिला ने मुश्किलों का सामना किया और कड़ी मेहनत करती रही।"

लोगों ने महिला के हौसले की तारीफ की

सुरेश के इस पोस्ट को अब तक करीब 3 लाख लोगों ने देखा और 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए नंदिनी की हिम्मत और हौसले की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने महिलाओं को मौके देने के लिए Uber की भी तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article