वायरल न्यूज़

मदद करने आए शख्स को ही टक्कर मार दी, वायरल हुआ स्कूटी गर्ल का गजब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 1, 2025, 03:31 PM IST

Girl Funny Video: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की एक ही समय में कार को टक्कर मारती है और फिर जब शख्स बाहर निकला तो उसे भी टक्कर मार दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

स्कूटी गर्ल का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Girl Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जिसने गलती से एक कार और स्कूटी सवाल को टक्कर मार दी। टक्कर होती है और लड़की खुद को किसी तरह संभालने की कोशिश करती है।

मदद करने आए शख्स को मारी टक्कर

इधर कार में बैठा शख्स भी उसकी मदद के लिए बाहर निकलता है। मगर शख्स ने जैसे ही दरवाजा खोला लड़की ने उसे ही टक्कर मार दी है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें आगे देखेंगे कि लड़की ने जैसे ही दोबारा टक्कर मारी, आसपास मौजूद लोग तुरंत उसके करीब पहुंचे और लड़की को स्कूटी से उतार दिया। आखिर में देखेंगे कि शख्स लड़की स्कूटी वापस लेकर उसे किनारे पर खड़े होने का इशारा देता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो एक ही समय में टक्कर मारते हुए स्कूटी गर्ल का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेजिन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर arshads_talk नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article