वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: जिस दुल्हन के लिए फूट-फूटकर रो रहा था दूल्हा, पलटकर देखा तो निकला आदमी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 31, 2025, 09:34 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो दूल्हे से जुड़ा है जो खुद के विवाह के बाद दुल्हन को देखने के लिए बेताब है। मगर जैसे ही बेचारे ने पलटकर देखा उसकी आंखें फटी रह गईं। दूल्हे के सामने उसकी दुल्हन नहीं बल्कि एक शख्स खड़ा था। बरहाल प्रैंक का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

Image

दूल्हे के साथ प्रैंक का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (Insta/fmlcaps)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में विवाह से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दूल्हे के दोस्तों ने उसके साथ ऐसा प्रैंक किया जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। दरअसल दूल्हा जब दुल्हन की तरफ पीठ करके खड़ा था तभी एक शख्स को खड़ा को कर दिया गया। दूल्हा पीछे पलटने से पहले खूब भावुक होता है। उसके आंसू तक निकल आते हैं। मगर बेचारे ने जब पलटकर देखा तो दुल्हन की जगह कोई आदमी मौजूद था। अब दुल्हन की जगह किसी को सामने खड़ा देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। वो समझ गया कि उसके साथ तगड़ा मजाक हुआ है।

दूल्हे के साथ हुआ तगड़ा प्रैंक

दूल्हे के साथ प्रैंक करते हुए ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि विवाह से जुड़ी रस्म निभाई जा रही है। इसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों एक-दूसरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं। मगर दूल्हे ने जैसे ही पीठ घुमाई दोस्तों ने उसके साथ प्रैंक पर काम करना शुरू कर दिया। इसमें दुल्हन की ड्रेस में किसी और शख्स को पीछे खड़ा किया गया। अब दुल्हन बना शख्स उसे छूता है तो तब दूल्हा बेहद भावुक होता है। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। खुशी में उसके आंसू छलकने लगते हैं। मगर जब बेचारे ने पीछे मुड़कर देखा आंखें फटी रह गईं।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

कुछ सेकंड पहले तक आंखों में आंसू लिए खड़ा दूल्हा अब खुद का मजाक बनने पर खूब हंसता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सचमुच पेट पकड़कर हंसेंगे। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर fmlcaps नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article