वायरल न्यूज़

अब Blinkit पर भी मिलेगा 'फ्री में धनिया', एक मां के कारण कंपनी ने लिया ये फैसला, जानें क्या है पूरा मामला?

Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि अब कंपनी की ओर से फ्री में धनिया का भी ऑप्शन रखा है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे पूरा मामला क्या है?

Image

Blinkit पर फ्री धनिया का ऑप्शन (फोटो साभार - ट्विटर)

Free Dhaniya Option On Blinkit: शुरुआत से हम सभी देखते आ रहे हैं कि जब भी मां मार्केट से सब्जी लेने जाती हैं तो वहां से धनिया और मिर्ची फ्री में लाती हैं। आपने भी काफी बार ऐसा किया होगा, जब आप सब्जी वाले से धनिया के लिए कहते हैं - भाई थोड़ी धनिया डाल देना। लेकिन अब ऑनलाइन मार्केट के जमाने में ये चीजें कहीं न कहीं खोती जा रही हैं। ऑनलाइन सब्जी मंगाने पर ये ऑप्शन तो मिलते ही नहीं। ऊपर से धनिया के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं, जो 100 ग्राम से कम होता भी नहीं है। लेकिन जरा सोचिए अगर ऐसा हो जाए कि आपको ऑनलाइन सब्जी मंगाने पर धनिया फ्री में मिले तो आप क्या करेंगे?

दरअसल, Blinkit अब फ्री में धनिया दे रहा है। अगर आप इस ऐप से खरीददारी करते हैं, सब्जी मंगाते हैं तो आपको फ्री में धनिया का ऑप्शन मिलेगा। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इतना प्यार और छूट Blinkit कैसे लुटा रहा है तो आइए बताते हैं..। एक Blinkit यूजर की मां को धनिया के पैसे देने पर मिनी हार्ट अटैक आ गया। ये ओरिजनल वाला हार्ट अटैक नहीं है, ये एक झटका मात्र था। क्योंकि हमारे यहां धनिया फ्री में लिया जाता है। इसके लिए पैसे नहीं देते हैं भाई।

Blinkit पर फ्री धनिया का ऑप्शन

ऐसे में Blinkit यूजर ने कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींडसा को टैग करते हुए लिखा कि उनकी मां एक सुझाव दे रही हैं, ऐप पर कुछ निश्चित मात्रा में सब्जी लेने मुफ्त में धनिया का बंडल मिलना चाहिए। ऐसे में अलबिंदर ढींडसा ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें, हम अगले कुछ हफ्तों में इस सुविधा को और बेहतर बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें फ्री में धनिया का ऑप्शन भी दिख रहा है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article