वायरल न्यूज़

OMG: 87000 रुपए के क्रेडिट कार्ड बिल पर मिला छप्परफाड़ कैशबैक, अमाउंट देख घुम गया लोगों का दिमाग, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अजीबोगरीब वाक्या शेयर किया गया है। एक क्रेडिट कार्ड यूजर ने 87000 रुपए के बिल का भुगतान किया। इस पर उसे छप्परफाड़ कैशबैक मिला, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

87000 रुपए के क्रेडिट कार्ड बिल पर आया महा कैशबैक (Photo Credit - Twitter/iStock)

Credit Card Bill Maha Cashback: ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में क्रेडिट कार्ड ने लोगों का बड़ा साथ दिया है। हाथ में पैसा हो ना हो, क्रेडिट कार्ड से लोग पेमेंट कर देते हैं और महंगा सामान खरीद लेते हैं। वर्तमान में हालात इस कदर हो गए हैं, हर तीसरा आदमी अब क्रेडिट कार्ड लिए घूमता है। लेकिन कई बार कार्ड से पेमेंट करते समय कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। आज हम आपके लिए जो खबर लेकर आए हैं, ये भी कुछ ऐसी ही है, तो आइए पढ़ते हैं पूरी खबर..

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट के मुताबिक, एक शख्स ने Cred के क्रेडिट कार्ड से 87000 रुपए का पेमेंट किया। इस बाद शख्स के साथ जो हुआ, वो किसी खेल से कम नहीं था। दरअसल, बिल का भुगतान करने के बाद शख्स को महा कैशबैक का एक कूपन वाउचर रिसीव हुआ, जिसमें कंपनी की ओर से उसे महा कैशबैक में महज 1 रुपए ही मिले।

87000 रुपए के क्रेडिट कार्ड बिल पर आया महा कैशबैक

ऐसे में शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 87,000 का क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान किया और क्रेड से 1 रुपए का महा कैशबैक प्राप्त हुआ। ऐसे में अब क्रेड के साथ डेटा शेयर करना बंद कर सीधे बैंक पोर्टल से भुगतान करने का समय आ गया है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि CRED से न के बराबर कैशबैक मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐप डाउनलोड करने के बाद शक होने पर तुरंत उसे अनइंस्टॉल कर दिया। अब तक इस पोस्ट को 8 लाख के करीब लोग देख चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article