Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में नजर के धोखे से जुड़ी ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें अंतर खोजने वाली तस्वीरों को नेटिजन्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे तस्वीरों को हल करने से मनोरंजन के साथ दिमाग की अच्छी कसरती भी होती है। इसके साथ ही ऐसी तस्वीरें दिमाग का टेस्ट लेने में काफी कारगार होती है। दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर को तय समय में हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
तस्वीर में छिपे हैं तीन अंतर
दरअसल सामने आई तस्वीर दो गाय से जुड़ी है। फ्रेम में देखेंगे कि गाय की दो तस्वीरें हैं। दोनों देखने में बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। मगर इन तस्वीरों के बीच तीन बारीक अंतर भी छिपे हुए हैं। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उन अंतर को खोज निकाले। अगर आप भी खुद को चैंपियन समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको दस सेकंड के भीतर उन तीन अंतर को खोज निकालना है। अगर आपने दस सेकंड के भीतर तीनों अंतर को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे। अगर नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपका इसका जवाब भी यहीं मिलेगा कि आखिर वो तीनों अंतर कहां है।
यहां देखिए तीनों अंतर

देखिए कहां है तीन अंतर।
देख लिया ना तस्वीर में तीनों अंतर ऐसी जगह छिपे थे, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंखों के टेस्ट के साथ मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
