Shocking Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी होते हैं। इस कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो (Ladai Video) में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई औ लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस नजारे को देखने के बाद लोग काफी हैरान है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
20 से अधिक लोग घायल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस खूनी संघर्ष में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत ब्रह्मपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गोलंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद किस कारण से शुरू हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। वहीं, इस घटना का वीडियो अब वायरल हो गया है।
