वायरल न्यूज़

Wildlife Video: शेरनियों ने किया मगरमच्छ पर हमला, 'समंदर के सिकंदर' ने अकेले कर दी सबकी हवा टाइट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 06:50 PM IST

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर शेरनियों और मगरमच्छ का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

शेरनियों और मगरमच्छ के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ और शेरनियों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • 'समंदर के सिकंदर' ने सबकी हवा कर दी टाइट
  • वीडियो देखकर कलेजा कांप जाएगा

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Crocodile Lioness Fight Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ तो काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखना यूजर्स पसंद करते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Wildlife Video) में शेरनियों के झुंड ने एक अकेला मगरमच्छ पर हमला कर दिया। लेकिन, 'समंदर के सिकंदर' ने अकेले ही सबको धूल चटा दिया।

जिस तरह जंगल में शेर और शेरनियों का भौकाल होता है, उसी तरह पानी में मगरमच्छ का एकक्षत्र राज चलता है। लेकिन, जरा सोचिए जब इन दोनों का आमना-सामना हो तो नजारा कैसा होगा? कई लोग तो इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों ने ऐसा नजारा नहीं देखा है, वो आज इस वीडियो को देख लें। वीडियो में आप देख सकते हैं नदी किनारे एक मगरमच्छ अकेले घूम रहा होता है। तभी एक शेरनी उसके पास पहुंच जाती है। शेरनी को देखकर मगरमच्छ सतर्क हो जाता है। लेकिन, शेरनी उस पर हमला कर देती है। तभी पीछे से दो-तीन शेरनियां और वहां पहुंच जाती हैं और सभी एक साथ मगरमच्छ पर हमला करने लगती है। मगरमच्छ हार मानने के लिए तैयार नहीं होता है और अकेले सबकी हवा टाइट कर देता है। इस लड़ाई का अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें।

शेरनियों और मगरमच्छ के बीच खतरनाक लड़ाई

वीडियो देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'attitude_club' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। तो वाइल्ड लवर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि एक ने अकेले सबको पानी पिला दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article