वायरल न्यूज़

LSG vs DC मैच में चले जमकर लात-घूंसे, 23 सेकेंड का यह वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 Viral Moments: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में LSG vs DC का रोमांचक क्रिकेट का मुकाबला चल रहा था, लेकिन उधर स्टैंड्स में एक अलग ही 'मैच' शुरू हो गया। जहां दो फैंस गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते

Image

मैच के दौरान दो फैंस गुटों के बीच हुई झड़प (X/@mastimain)

IPL 2026 Viral Moments: आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का क्रेज सोशल मीडिया समेत पूरे देश में देखा जा रहा है। हर रोज मैच देखने और अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग क्रिकेट स्टेडियम भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में दर्शक दीर्घा से भी कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें फैन मोमेंट और लड़ाई-झगड़े के लम्हें देखे जा सकते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ क्रिकेट फैंस आपस में भिड़े हुए हैं और इस दौरान उनके बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं।

फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mastimain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वायरल वीडियो लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले के मैच के दौरान का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इकाना स्टेडियम, लखनऊ में मैच के दौरान दोनों टीम के फैंस के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से लात और घूंसे चलने लगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा आपस में भिड़े हुए हैं और दोनों तरफ से दनादन लात-घूंसे चलाए जा रहे हैं। वीडियो में दोनों गुटों के बीच हुई झड़प को देख ऐसा लग रहा है जैसे स्टेडियम कोई WWE का रिंग बन गया हो। कुछ समय बाद स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। मारपीट रुक गई, लेकिन वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया को हिला दिया।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

दोनों फैंस गुट के बीच विवाद किस बात पर हुई, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अगली बार स्टैंड्स में भी रेफरी रखो।" दूसरे ने लिखा, "IPL में अब क्रिकेट के साथ फ्री एंटरटेनमेंट भी मिल रहा है।" तीसरे ने लिखा, "मैच से ज्यादा मजा यह देखकर आ गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article