वायरल न्यूज़

चलती बाइक पर फोन से बात करते हुए जा रहा था शख्स, पुलिस वाले ने छीन लिया मोबाइल, सोचने पर मजबूर कर देगा यह Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती बाइक पर फोन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में जब एक पुलिस वाले की नजर उस पर पड़ती है तो वह उसका फोन छीन लेता है।

Image

मोबाइल फोन पर बात करते शख्स का फोन पुलिस वाले ने छीना (X/@manas_muduli)

कई लोग अपने फोन को छोड़ नहीं पाते, सोते-जागते, उठते-बैठते, हर वक्त उनके हाथ में फोन दिख जाता है। कई लोग तो ड्राइविंग के वक्त भी फोन यूज करते हैं। वहीं, कुछ लोग ड्राइव करते हुए भी फोन पर बात करते रहते हैं। सड़क सुरक्षा के लिए सरकार लगातार मुहिम चलाते रहती है और लोगों से अपील करती है कि वे ड्राइव करते वक्त कम से कम फोन का इस्तेमाल ना करें। मगर कुछ लोग इन सभी बातों को अनदेखा कर खतरा मोल लेते हैं। ऐसे ही एक शख्स को सबक सीखाने के लिए एक पुलिस वाले ने जो कुछ भी किया वह लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट पर @manas_muduli नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि लगभग 30-40% रोड एक्सीडेंट मोबाइल फोन यूज से जुड़े होते हैं। फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।

पुलिस वाले ने छीन लिया फोन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। उस शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। तभी उस शख्स के पीछे बाइक पर सवार एक पुलिस वाले की नजर उस पर पड़ जाती है और वह तुरंत अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाकर उसकी बाइक के ठीक बगल में आ जाता है। अगले ही पल वह पुलिस वाला अपना हाथ बढ़ाकर उस बाइक सवार शख्स के हाथों से उसका मोबाइल फोन छीन लेता है। फिर वह अपनी बाइक रोककर उससे पूछता है कि इतना जरूरी किससे बात कर रहे हो? गर्लफ्रेंड है? इस पर वह शख्स बोलता है कि नहीं, वह किसी और से बात कर रहा था और वह पुलिस वाले से अपना मोबाइल वापस करने को कहता है। पुलिस वाला फोन वापस तो कर देता है लेकिन वह जाते-जाते उसे समझा देता है कि बाइक पर फोन का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article