वायरल न्यूज़

जब कोबरा और बिल्ली हुए आमने-सामने, फिर जो हुआ उसने भौकाल मचा दिया, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली और कोबरा का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

बिल्ली और कोबरा आमने-सामने (तस्वीर साभार- @gharkekalesh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर केवल इंसान नहीं बल्कि जानवरों के वीडियो (Animal Video) भी छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक बिल्ली और कोबरा जब आमने-सामने हुए, तो काफी खतरनाक नजारा था।

    आप सबने आज तक कई जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। कुछ जानवरों की लड़ाई तो काफी खतरनाक होती है। लेकिन, कुछ नजारों के बारे में हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बिल्ली और कोबरा आमने-सामने हैं। कुछ सेकेंड दोनों एक-दूसरे को देखते हैं और फिर कोबरा बिल्ली पर हमला करता है। बिल्ली भी हार मानने के लिए तैयार नहीं होती है। आखिर, किस तरह का नजारा होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    बिल्ली और कोबरा आमने-सामने

    इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। जिस तरह का माहौल था उसने हर किसी को चौंका दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी हाहाकारी नजारा है, तो कुछ का कहना है कि बिल्ली भी कम नहीं है। तो इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article