Viral Video: आप सबने कुछ लोगों को एक साथ दो काम करते हुए देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। हालांकि, आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोग इतने टैलेंटेड (Talent Video) होते हैं कि एक साथ कई काम चुटकी बजाकर कर लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए कहा जाता है एक तीर से दो शिकार। सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक ही बार में पकौड़ा तलते-तलते चाय भी बना रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी टैलेंट के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा टैलेंट देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दुकानदार मजे से पकौड़ा तल रहा है। लेकिन, लोग तब चौंक गए जब वो पकौड़े के साथ-साथ उसमें चाय भी बनाने लगा। जिस अंदाज में दुकानदार पकौड़े तलते-तलते चाय बना रहा था, उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...
अनोखा टैलेंट
वीडियो देखकर आप में से कुछ लोगों का दिमाग चकरा गया होगा। जबकि, कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'thatsindhifoodie' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोग इस टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दुकानदार ने तो गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।
