वायरल न्यूज़

Viral Video: प्लेन की खिड़की खोलकर महिला पायलट ने किया ऐसा काम, देखकर आप भी कहेंगे- माहौल बना दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पायलट प्लेन की खिड़की खोलकर ऐसा काम कर रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो क लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

महिला पायलट ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @its_chhotu65)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका मन भी गदगद हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला पायलट ने प्लेन की खिड़की को ऐसा काम किया, जिसने लोगों के बीच अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

कई बार हम ऐसे मामलों से रू-ब-रू होते हैं, जिनके बारे में कभी सोचे नहीं होते हैं। इनमें कुल मामले तो सीधे दिल जीतने वाले होते हैं, जबकि कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक प्लेन खड़ा और उसके अंदर महिला पायलट बैठी हुई है। महिला पायलट अचानक कॉकपिट की खिड़की खोल देते हैं। उसके बाद दोनों हाथ फैलाकर स्वागत करती है, अपने हाथों से दिल बनाती है और कैमरे को देखते हुए किस भी करती है। जिस मासूमियत से महिला पायलट ने ये काम किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

महिला पायलट ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर आपका मन भी खुशी से झूम रहा होगा। सोच रहे होंगे कि महिला पायलट ने तो अलग ही माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'its_chhotu65' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस नजारे पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि महिला पायलट ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article