वायरल न्यूज़

Viral Video: उफनते सैलाब के बीच कार की छत बनी तिनके का सहारा, बच्चे को बचाने के लिए बेजुबान मां ने दांव पर लगाई जान

Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस आपदा के बीच एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फीमेल डॉग अपने बच्चे की जान बचाने के लिए उफनती नदी में डूबी कार की छत पर खड़ी नजर आ रही है। इस नजारे को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Image

इसे कहते हैं मां की ममता...

Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के शक्तिनगर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस भीषण आपदा के बीच एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो 'मां की ममता' की अनोखी मिसाल पेश करता है। आलम ये है कि यह नजारा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इसे देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का बहाव बेहद तेज है और एक चार पहिया गाड़ी पानी में लगभग डूब चुकी है। पानी की तेज धाराओं के बीच बेजुबान जानवरों के पास जान बचाने का कोई रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में एक फीमेल डॉग अपने छोटे से बच्चे को लेकर पानी में तैर रही कार की छत पर चढ़ गई। जैसा कि आप साफ देख सकते हैं कि चारों तरफ मटमैला उफनता पानी बह रहा है और कार की छत ही उन दोनों के लिए एकमात्र सूखा सहारा बची है। मां अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान दिख रही है और लगातार भौंककर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। वह लगातार बच्चे के पास खड़ी होकर उसकी निगहबानी कर रही है, ताकि पानी का कोई झोंका उसे बहाकर न ले जाए। देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    इस नजारे को देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं, यूजर्स मां के इस बेमिसाल जज्बे और ममता की सराहना कर रहे हैं। वहीं, कई लोग स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों से इन बेजुबान जानवरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की अपील कर रहे हैं। बाढ़ की यह भयावह स्थिति दर्शाती है कि प्राकृतिक आपदा का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों पर भी कितना घातक होता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article