वायरल न्यूज़

VIDEO: बाढ़ ने छीनीं किताबें, पर टूटा नहीं हौसला! 5वीं की छात्रा के जज्बे को DC का सलाम, थमाया नया भविष्य!

Viral Video: झारखंड के पलामू जिले में कोयल नदी की बाढ़ में कक्षा 5 की छात्रा कृतिका की सभी किताबें और कॉपियां बह गईं। लेकिन, इस परिस्थिति से हार मानने के बजाय पड़ोसी महिला के साथ सीधे DC ऑफिस पहुंच गई। DC ने बच्ची की पीड़ा सुनकर न सिर्फ उसे तुरंत किताबें, कॉपियां दीं, बल्कि जीवन में कभी हार न मानने की सीख भी दी।

Image

बच्ची के जज्बे को सलाम

Viral Video: आसमान से बरसी आफत और कोयल नदी के उफान ने झारखंड (Jharkhand) के पलामू के कई परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। बाढ़ का पानी जब घरों में घुसा, तो सामान के साथ-साथ कक्षा 5 में पढ़ने वाली मासूम कृतिका की किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी भी पानी के तेज बहाव में बह गईं। लेकिन, पानी की धार कृतिका की पढ़ाई के प्रति जिद और हौसले को नहीं बहा सकी। जब परिवार के पास नई किताबें खरीदने के पैसे नहीं थे , तो 10 साल की मासूम कृतिका ने हार नहीं मानी। वह अपनी पड़ोसी आंटी का हाथ थामकर सीधे उपायुक्त के जनता दरबार पहुंच गई।

    DC दिलीप प्रताप सिंह के सामने खड़े होकर जब मासूम ने अपनी पूरी व्यथा सुनाई और पूछा— "सर, मेरी किताबें बह गईं, अब पढ़ाई कैसे होगी?" तो DC का दिल पिघल गया। उपायुक्त ने न केवल कृतिका को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की गाइड, रीजनिंग की किताबें, कॉपियां और चॉकलेट्स भेंट कीं। बल्कि हाथ मिलाकर उसे जीवन का सबसे बड़ा पाठ भी पढ़ाया। DC ने कृतिका को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी में खूब मेहनत करनी है बेटा। मेहनत करोगी तो एक दिन DC से भी बड़े पद पर पहुंचोगी। हम लोग भी आज जिस कुर्सी पर बैठे हैं, बहुत संघर्ष करके पहुंचे हैं। जीवन में कभी चुनौतियां आएं तो घबराना मत, रास्ता जरूर निकलता है। जब भी कोई परेशानी हो, पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। देखें वीडियो...

    आंखों में लौटी खोई हुई चमक

    नई कॉपियों और किताबों का अंबार देखकर कृतिका के चेहरे पर वह खुशी और चमक लौट आई, जो बाढ़ के पानी में कहीं खो गई थी। पलामू प्रशासन का यह मानवीय चेहरा और एक मासूम की पढ़ाई के प्रति यह अटूट निष्ठा आज सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों को छू रही है। इतना ही नहीं लोग जहां कृतिका के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वहीं, डीसी द्वारा इस पहल की सराहना भी कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article