वायरल न्यूज़

Viral Video: ना हाथ काम कर रहा, ना पैर... फिर भी सड़क पर ऑटो दौड़ा रहा ये लाचार, पीछे बैठी मां बनी ढाल!

Viral Video: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर जब एक पैसेंजर ने रैपिडो ऑटो बुक किया, तो उसके सामने जिंदगी का सबसे दर्दनाक सच आया। ऑटो चला रहा ड्राइवर पैरालिसिस से पीड़ित था और उसका साथ देने के लिए ऑटो की पिछली सीट पर उसकी बुजुर्ग मां बैठी थी।

Image

जज्बे को सलाम (तस्वीर साभार- @govindasingh8911)

Viral Video: अक्सर लोग छोटी-छोटी परेशानियों में निराश हो जाते हैं, लेकिन लखनऊ (Lucknow) के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जो नजारा दिखा, वह हर इंसान के कलेजे को चीर देने वाला है। सोशल मीडिया क्रिएटर गोविंदा सिंह ने जब ट्रैवल करने के लिए एक ऑटो बुक किया, तो उनके होश उड़ गए। ड्राइव करने आया युवक आम ड्राइवरों जैसा नहीं था। उसका आधा शरीर पैरालिसिस की वजह से लगभग बेजान हो चुका था।

    हैरानी की बात यह थी कि ऑटो में अकेले ड्राइवर ही नहीं, बल्कि पीछे उसकी बुजुर्ग मां भी बैठी हुई थी। पूछने पर पता चला कि ऑटो ड्राइवर का नाम प्रदीप कुमार निषाद है। साल 2024 के अंत में उसे अचानक पैरालिसिस का अटैक आया था, जिससे उसके हाथ और पैर सही से काम करना बंद कर दिया। हालत इतनी गंभीर है कि वह अकेले शौच भी नहीं जा पाता, उसकी मां को हर पल उसके साथ रहना पड़ता है। लेकिन लाचारी के आगे घुटने टेकने के बजाय, मां अपने बेटे की हिम्मत बनकर उसके साथ ऑटो में घूमती है। प्रदीप की मां ने भीगी आंखों से बताया कि उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए केजीएमयू से लेकर कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक इसका बेहतर इलाज बरेली में संभव है, लेकिन वहां जाने और इलाज कराने के लिए 8 से 10 हजार रुपये की तुरंत जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार दवाइयों के लिए भी लोगों की मदद पर निर्भर है। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को govindasingh8911 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग मदद करने के लिए आगे आने को तैयार हैं, तो कुछ लोग जज्बे को सलाम कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article