वायरल न्यूज़

न टक्कर और ना ही भिड़ंत… फिर भी चलती स्कूटी से गिर पड़े, CCTV कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसमें बिना टक्कर चलती स्कूटर से लोग गिर पड़े। जिस तरह का नजारा था उसने सबको हैरान कर दिया है।

Image

चलती स्कूटी से गिर लोग (तस्वीर साभार- @jamalk38)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ मामले सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Accident Video) सामने आया है, जिसने सबको झकझोर दिया है। क्योंकि, एक स्कूटी से जिस तरह लोग गिरे उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी समझ में नहीं आएगा कि आखिर क्या हुआ?

    हम सब रोजाना एक्सीडेंट की खबरें देखते और उनके बारे में सुनते रहते हैं। जिनमें या तो गाड़ियां आपस में टकराती हैं या फिर कोई टक्कर मार देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं ना तो टक्कर हुआ और ना ही किसी अन्य गाड़ी से भिड़ंत हुआ, इसके बावजूद स्कूटी सवार अनोखे अंदाज में गिर पड़े। जिस तरह से स्कूटी सवार गिरे, उसे देखकर किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर माजरा क्या है? यह अजीबोगरीब घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

    अनोखे अंदाज में गिरे स्कूटी सवार

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया? एक्स पर इस वीडियो को '@jamalk38' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये कैसे हुआ? जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो बड़ा ही अनोखा नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article