वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क पर चला साइकिल का 'सुपरमैन', हैंडल पर उल्टा होकर युवक ने दिखाया ऐसा स्टंट, लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Viral Video: सड़क के बीचों-बीच एक लड़के ने अपनी साइकिल पर ऐसा स्टंट दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। लड़का चलती हुई साइकिल के हैंडल पर हाथों के सहारे उल्टा खड़ा हो जाता है और बेहद संतुलन के साथ काफी दूरी तक साइकिल चलाता है।

Image

साइकिल से खतरनाक स्टंट (तस्वीर साभार- @dk_rider_94)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज नए-नए टैलेंट और अनोखे वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने चलती साइकिल पर संतुलन का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन ( Stunt Video) किया है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का व्यस्त सड़क पर साइकिल चलाता हुआ नजर आता है। सड़क के दोनों ओर दुकानें और काफी संख्या में लोग खड़े हैं। अचानक लड़का बिना किसी डर के चलती साइकिल के हैंडल पर अपने दोनों हाथ टिकाता है और शरीर को हवा में उठाकर बिल्कुल उल्टा कर लेता है। हैरानी की बात यह है कि साइकिल लगातार आगे बढ़ती रहती है और लड़का बिना डगमगाए हैंडल पर ही अपनी बॉडी का पूरा बैलेंस बनाए रखता है। कुछ दूरी तक इस खतरनाक और अविश्वसनीय अंदाज में राइड करने के बाद वह बड़ी ही आसानी से वापस अपनी सीट पर आ जाता है। जैसे ही लड़के ने यह कारनामा शुरू किया, सड़क किनारे खड़े ग्रामीण, बाइक सवार और बच्चे हैरान होकर उसे देखने लगे। वीडियो में लोगों के चेहरे के एक्सप्रेशन्स साफ बता रहा है कि उसने सड़क पर ऐसा स्टंट पहले कभी नहीं देखा था। देखें वीडियो...

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे ये तो वाकई में हाहाकारी स्टंट है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को dk_rider_94 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस लड़के के लिए गुरुत्वाकर्षण के नियम मानो खत्म ही हो गए हैं। कुछ यूजर्स ने लड़के को बिना किसी महंगे जिम या ट्रेनिंग के इतना सटीक स्टंट करने के लिए 'देसी जिम्नास्ट' का खिताब दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article