Viral Video: धार्मिक नगरी देवघर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बैंकों और ATM को सीधे निशाना बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के पास से सामने आया है, जहां अज्ञात बेखौफ चोरों ने देर रात एक ATM को निशाना बनाते हुए पूरी की पूरी मशीन ही उखाड़ ली और उसे कार में लादकर रफूचक्कर हो गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान हैं।
CCTV में कैद हुई वारदात की पूरी कहानी
CCTV में कैद हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, अपराधियों की शिनाख्त के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कार के नंबर और उसके आने-जाने के संभावित रास्तों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात में किसी पेशेवर अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुई ATM मशीन बरामद कर ली जाएगी। वहीं, यह मामला अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग काफी हैरान हैं।
