वायरल न्यूज़

Eye Test: नजरों का सिकंदर भी हार मान चुका आज, कोई जीनियस ही 0 खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 7, 2025, 11:38 AM IST

Eye Test Challenge: दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में हर तरफ एक जैसे नंबर लिखे हुए नजर आते हैं। मगर जानते हैं इन्हीं नंबरों की भीड़ में एक जगह गणित का 0 भी छिपा हुआ है। आज आपको वही खास नंबर खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Image

दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (photo/X.com)

Eye Test Challenge: कभी दिमाग में सवाल आया है कि आपकी नजर कितने तेज हैं। चीजों की पहचान में करने में आपका दिमाग कितनी रफ्तार से काम करता है। यकीनन दिमाग में ऐसा ख्याल जरूर आया होगा। आज हम एक ऐसा ही जबरदस्त चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। चैलेंज ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे से जुड़ा है। इससे पता चलेगा आपका दिमाग आखिर कितना तेज है। या फिर चीजों में छिपे अंतर को खोजने में आपकी नजर कितना समय लेती हैं। अभी ऊपर आपने एक तस्वीर देखी होगी। इसमें ऊपर से नीचे तक हर जगह एक जैसे नंबर लिखे हुए नजर आते हैं।

6 की भीड़ में 0

दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में हर जगह सिर्फ गणित का 6 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए इसमें एक जगह 0 नंबर भी छिपा है। मगर वो खास नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे नजरों का सिकंदर भी खोजने में नाकाम हो गया। आज आपको वही खास नंबर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपमें दम है तो पांच सेकंड के भीतर बताएं वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है।

अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो आपको जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो जवाब आपकी नजरों के सामने ही है, जिसे नीचे देख सकते हैं।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना गणित 6 की भीड़ में 0 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोज निकालना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article