Bigg Boss 20 News: टीवी दुनिया का चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। घर के अंदर दोस्ती में दरार, छोटी-छोटी बातों पर तकरार और गेम जीतने की मारामारी चल रही है। हर दिन एक नए गेम और स्ट्रैटर्जी के साथ एपिसोड की शुरुआत होती है। बीते हफ्ते घर से रीति तिवारी एलिमिनेट हुई लेकिन इस बार कौन बाहर जाएगा देखना दिलचस्प होने वाला है। वहीं अब खबर सामने आ रही है की बिग बॉस 20 में प्रिंस नरूला कदम रखने जा रहे हैं लेकिन क्यों जानिए इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP और लव गिल की नजदीकियां देख भड़कीं Kamya Punjabi, बोलीं- 'हद पार की जा रही है')
प्रिंस नरूला की बिग बॉस 20 में एंट्री?
फिल्मी विंडो के पोस्ट मुताबिक शो 'बिग बॉस 20' में प्रिंस नरूला एंट्री ले सकते हैं। सिर्फ यहीं नहीं वीकेंड का वार में प्रिंस नरूला सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करेंगे। पोस्ट में बताया गया की प्रिंस अपने शो रोडीज के नए सीजन का प्रोमोशन करने बिग बॉस 20 के घर में कदम रखेंगे। प्रिंस के साथ-साथ रणविजय, नेहा धूपिया और अभिषेक मल्हान भी इस वीकेंड का वार में चार चांद लगाने आएंगे। बता दें प्रिंस नरूला करीब 9 साल बाद बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे। प्रिंस नरूला ने बिग बॉस का सीजन 9 जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में फैंस उन्हे एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर देखने के लिए उत्साहित है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...')
बिग बॉस 20 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20 ' के घर से इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए काजी तौकीर, अमन गांधी, अरिशफा खान, माही विज, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू और मैरी कॉम नॉमिनेटेड हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है की इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का घर से पत्ता कटेगा।
