देश

विकसित भारत 2047 के लिए हेल्थ प्लान तैयार, अनुप्रिया पटेल ने India Health Summit & Awards में बताया सरकार का रोडमैप

India Health Summit 2026 में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य बजट, आयुष्मान भारत, सस्ती दवाओं और AI पर जोर दिया। जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने चार नए अस्पताल खोलने की घोषणा की।

Image

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 12 वर्षों में चार गुना से ज्यादा बढ़ा हेल्थ बजट

नई दिल्ली में आयोजित हुए Times Network India Health Summit & Awards 2026 में केंद्र सरकार ने विकसित भारत@2047 के लक्ष्य के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की रूपरेखा पेश की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की आबादी स्वस्थ होगी और लोगों को सस्ती व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट चार गुना से अधिक बढ़ा है। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने अगले साल चार नए अस्पताल खोलने की घोषणा की।

सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, इलाज पर लोगों की जेब से होने वाले खर्च को कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और आयुष व आधुनिक चिकित्सा के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी मरीजों की जरूरत के अनुसार इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

62 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

बुधवार 28 अक्टूबर को आयोजित हुए Times Network India Health Summit & Awards 2026 को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 में स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट लगभग 37000 करोड़ रुपये था, जो पिछले 12 वर्षों में चार गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य खर्च बढ़ने के साथ इलाज पर लोगों की जेब से होने वाला खर्च भी कम हुआ है। उनके मुताबिक, पहले कुल स्वास्थ्य खर्च में लोगों की जेब से होने वाले भुगतान की हिस्सेदारी 64 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो अब करीब 43 प्रतिशत रह गई है।

अनुप्रिया पटेल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को इसमें महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, इस योजना के तहत देश के 62 करोड़ नागरिकों को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का कवरेज मिलता है। सरकार का जोर आर्थिक स्थिति के कारण किसी व्यक्ति को इलाज से वंचित होने से बचाने पर है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ई-संजीवनी की सुविधा

स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घरों के करीब पहुंचाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ई-संजीवनी जैसी पहलों का उल्लेख भी किया गया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता था, लेकिन अब वहां 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन नेटवर्क ई-संजीवनी के माध्यम से लोग अपने नजदीकी केंद्र पर बैठकर दूर स्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। इससे बड़े अस्पतालों पर दबाव कम करने के साथ बुजुर्गों और महिलाओं को भी सुविधा मिल रही है। केंद्रीय मंत्री ने AI के बढ़ते इस्तेमाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि AI आधारित क्लिनिकल निर्णय प्रणाली, नई दवाओं के अणुओं की खोज और मेडिकल डेटा के विश्लेषण में इस तकनीक की भूमिका बढ़ रही है।

सस्ती दवाएं, कैंसर सेंटर और मेडिकल कॉलेजों पर जोर

अनुप्रिया पटेल ने बताया कि अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों के जरिए जेनेरिक व ब्रांडेड दवाओं, इम्प्लांट और चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री को 70 से 80 फीसद तक कम कीमत पर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 17 कैंसर रोधी दवाओं पर मूल सीमा शुल्क समाप्त किया गया है, जबकि दुर्लभ बीमारियों की सात दवाओं के व्यक्तिगत आयात पर शुल्क घटाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुफ्त दवाएं और जांच उपलब्ध कराने के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा भी दी जा रही है।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत AI आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरणों की मदद से मरीजों की पहचान और समय पर इलाज पर जोर दिया जा रहा है। जिला व उप-जिला अस्पतालों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने और जिला स्तर पर डे-केयर कैंसर सेंटर बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। मंत्री के मुताबिक, देश में AIIMS संस्थानों की संख्या बढ़ाकर 23 की गई है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और रायबरेली में AIIMS संचालित हैं।

दिल्ली में खुलेंगे चार नए अस्पताल

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने अगले साल चार नए अस्पताल खोलने की घोषणा की। उनके अनुसार, दिल्ली में करीब 450 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं, जहां लगभग 100 तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

दिल्ली में अगले साल खुलेंगे 4 नए अस्पताल

दिल्ली में अगले साल खुलेंगे 4 नए अस्पताल

पंकज सिंह ने पिछली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों की स्थिति को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उल्लेख किया और कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने दिल्ली में आयुष सुविधाओं के जरिए पंचकर्म सेवाओं के विस्तार की भी बात कही।

आयुष और आधुनिक चिकित्सा में टकराव नहीं!

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने ‘Bridging Worlds: Integrating Ayush and Modern Medicine for a Resilient, Holistic India’ सत्र में कहा कि पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के बीच बहस को किसी एक पद्धति को चुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। मरीज की जरूरत के अनुसार सही इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने सावधानी बरतने की जरूरत बताते हुए कहा कि हर उपचार पद्धति को दूसरी के साथ जोड़ना उचित नहीं है और सभी पारंपरिक उपचारों की प्रभावशीलता को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भी नहीं माना जा सकता।

हर उपचार पद्धति को दूसरी के साथ जोड़ना उचित नहीं - प्रतापराव जाधव

हर उपचार पद्धति को दूसरी के साथ जोड़ना उचित नहीं - प्रतापराव जाधव

Times Network India Health Summit & Awards 2026 में देश के 35 प्रमुख हेल्थकेयर संस्थानों, अस्पताल नेटवर्क और सिंगल-स्पेशियलिटी चेन को सम्मानित किया गया। इन संस्थानों ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं।

विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां देखें

Sr.TITLECOMPANY
1Excellence in Gynaecology, IVF & InfertilityDr. Hrishikesh Pai
2Lifetime Achievement Award for Excellence in HealthcarePrakash Hospital
3Leader in Menopause & Hormonal HealthSanjith Shetty, Founder & CEO – Miror
4Excellence in Integrated Healthcare, Medical Education & ResearchKALINGA INSTITUTE OF MEDICAL SCIENCES (KIMS) BHUBANESWAR
5Healthcare & Allied Health EducationGuru Ram Das Group of College, Malout
6Excellence in Formulation Development and Manufacturing InnovationMr. Nishant Berlia Co-Promoter, Apeejay Stya and Svran Group
7Pioneering Excellence in Ambidextrous Cataract SurgeryDr. Rakesh Gupta, Chairman & MD, Shreya Eye Centre
8Service Excellence in Spiritual Yoga and Holistic WellnessDr Manmeet kumar
9Excellence in AI- Powered Pharmaceutical SFA SoftwareM R Reporting
10Women Leadership Excellence in Pharmaceutical ManufacturingKalpana B Jain- Managing Director Micropure Healthcare Technologies
11Excellence in Healthcare CSR Implementation & ImpactMedical Warehouse
12Excellence in Patient-First Drug ManufacturingAkums
13Excellence in TPA for Overall PerformanceEricson TPA
14Excellence in Improving Public Health OutcomesTATA MD
15Service Excellence in PhysiotherapyDr Michael Manoj Chinnam PT
16Excellence in Preventive Medicine and Longevity SciencesVytalYou: Longevity Clinic
17Excellence In Embryo SafetyIndira IVF
18Excellence in Patient Journey: Consultation to Long-Term Follow-UpEugenix Hair Sciences
19Emerging Leader in Fever & Infectious Disease CareDr Navneet Arora
20Excellence in Medical Education and Multispeciality HealthcareNoida International Institute of Medical Sciences (NIIMS)
21Excellence in Affordable Medicines and Healthcare DeliveryAMRIT Pharmacies from HLL Lifecare Limited
22Excellence Global Healthcare Risk ManagementRoy Medical Assistance Opc Private Limited
23Excellence in Healthcare Service and Patient SafetyBombay Hospital
24Service Excellence in Real-time Health & WellnessMaharishi Ayurveda Hospital
25Excellence in Strategic Brand LeadershipAakriti Thakur
26Excellence in Sexual Health Research & AwarenessDr Mohd Sharif NISHA HEALTH CARE
27Excellence in Holistic Sexual Wellness & CareDr. Anita Shyam
28Service Excellence in Ayurveda Infertility CareVedaNova
29Excellence in Clinical Psychology & Mental HealthcareDr Moumita Nandy
30Excellence in Bone Cancer Implants and Joints Replacement SolutionsShagun Cares India Pvt. Ltd
31Strategic Association & Valued ContributionOnextel Communication Media
32Distinguished Contribution to Medicine and HealthcareDr Mohsin Ali, Padma Shri
33Lifetime Achievement in Medical Science and Public Health LeadershipDr N. K. Ganguly, Padma Bhushan
34Outstanding Contribution to Maternal and Child NutritionDr Arun Gupta
35Lifetime Achievement in Liver Care and TransplantationDr. Arvinder Singh Soin

विजेताओं का चयन देशव्यापी रैंकिंग सर्वे और कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया गया। इसमें क्लिनिकल उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, मरीजों के उपचार के नतीजों और विशेषज्ञों की सिफारिशों जैसे मानकों को शामिल किया गया। राष्ट्रीय, जोनल और शहर स्तर की श्रेणियों में मूल्यांकन के बाद समारोह में रैंकिंग और पुरस्कारों की घोषणा की गई।

आयोजन Onextel Communication Media के सहयोग से हुआ। Novartis को-पावर्ड पार्टनर, Health & Me सपोर्ट पार्टनर, SIMCA वेस्ट आउटडोर पार्टनर, Heights Outdoor नॉर्थ आउटडोर पार्टनर और Volvo ऑटोमोबाइल पार्टनर रहा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article