वायरल न्यूज़

छोटे बच्चे का था जन्मदिन, पूरे रेस्टोरेंट ने मिलकर गाया हैप्पी बर्थडे, शर्माते हुए मासूम के एक्सप्रेशन को देख दिल हार बैठेंगे आप

हाल में ही सोशल मीडिया पर दिल को सुकून देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में मौजूद लोग एक छोटे से बच्चे का जन्मदिन मना रहे हैं और उसके लिए हैप्पी बर्थडे गीत गा रहे हैं।

Image

छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाते लोग (Instagram/@instaviral.inm)

कई बार सोशल मीडिया पर हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो सीधे हमारे दिल में उतर जाते हैं। हाल में इन दिनों ऐसा ही एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें लोगों को एक छोटे बच्चे का जन्मदिन रेस्टोरेंट में मनाते देखा जा रहा है। रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग उस बच्चे के लिए हैप्पी बर्थडे वाला गीत गा रहे हैं। इस दौरान इस नन्हे मासूम के रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

रेस्टोरेंट में मनाया गया बच्चे का बर्थडे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है। वे सभी मिलकर उस बच्चे का जन्मदिन मना रहे हैं। तभी अचानक रेस्टोरेंट में मौजूद लोग भी परिवार की खुशी में शामिल हो जाते हैं। रेस्टोरेंट में मौजूद कस्टमर्स और वहां के स्टाफ सभी लोग एक साथ मिलकर बच्चे के लिए “Happy Birthday” गाने लगते हैं। कुछ ही पलों में पूरे रेस्टोरेंट में खुशी भरी आवाजें गूंजने लगती हैं और उस छोटे बच्चे के लिए लोगों की बधाइयों से भर जाती है।

बच्चे के इस प्यारे से रिएक्शन ने जीत लिया लोगों का दिल

आगे वीडियो में इतना सबकुछ होते देख बच्चे का बहुत ही प्यारा रिएक्शन देखने को मिलता है। बच्चा अपने लिए इतने सारे लोगों को गाना गाते देख थोड़ा शर्माने लगता है। वह अपना सिर नीचे कर लेता है और हल्की-सी मुस्कान के साथ चुपचाप बैठा रहता है। उसकी यह मासूम और शरमाती हुई प्रतिक्रिया लोगों के दिल को छू गई और लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते नजर आएं।

बच्चे की मासूमियत पर फिदा हुई पब्लिक

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग बच्चे की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि बच्चे का यह रिएक्शन बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @instaviral.inm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article