भारत की संस्कृत और परंपरा हमेशा से पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी रही है और अब विदेश के लोग धीरे-धीरे इस परंपरा को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। हाल में ही इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिला। जहां एक अमेरिकन लड़की अपनी शादी पर सफेद गाउन छोड़ किसी भारतीय दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हुई। भारतीय पारंपरिक लिबास में सजने-संवरने के बाद जब लड़की अपने दोस्तों और परिजनों के सामने आई तो सबका दिल थम सा गया। लोगों की नजरें सिर्फ उस अमेरिकी लड़की पर टिकी रह गईं और सबके मुंह से एक साथ 'वाव!' निकला। इस वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भारतीय दुल्हन की तरह सज-संवर कर सामने आई अमेरिकी लड़की
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमेरिकी लड़की किसी भारतीय दुल्हन की तरह लहंगा-चोली और कंगल-जूड़ा में नजर आ रही है। उसका ब्राइडल मेकअप भी किसी भारतीय दुल्हन की तरह किया गया है। वह देखने में स्वर्ग की किसी अप्सरा की तरह लग रही है। उसकी खूबसूरती देख ऐसा लग रहा है स्वर्ग से कोई परी नीचे धरती पर उतर आई हो। जैसे ही अमेरिकी लड़की इस लिबास में अपने घर वालों और दोस्तों के सामने आती है, उसे देख सबकी सांसे थम जाती हैं और सबकी नजरें बस उसी पर टिकी रह जाती हैं।
ये भी पढ़ें:
लड़की की खूबसूरती देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई
भारतीय पारंपरिक ड्रेस में लड़की को देख सभी लोग तालियां बजाते और हूटिंग कर उसे चीयर कर रहे हैं। लड़की के चेहरे पर भी खुशी साफतौर पर झलक रही है। वह इस अवतार में खुद को इतनी खूबसूरत लग रही है कि वह खुशी के मारे गोल-गोल घूमकर अपनी ड्रेस सबको दिखा रही है। भारतीय दुल्हन की तरह वाकई में लड़की बहुत खूबसूरत लग रही है। वहां मौजूद परिवार के लोग और दोस्त भी भारतीय पोषाक में ही नजर आ रहे हैं, शायद इस शादी में ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक पोषाक ही रखा गया हो।
वीडियो देख लोगों ने अमेरिकी दुल्हन की जमकर तारीफ की
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @artistrybymansi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर उस अमेरिकी लड़की की खूबसूरती की खूब तारीफ भी की है। साथ ही उसे किसी बार्बी डॉल की तरह बताया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये लड़की तो देसी बार्बी गर्ल लग रही है।" दूसरे ने लिखा, "बेहद खूबसूरत! तुम बिल्कुल एक सपनों की राजकुमारी की तरह लग रही हो। बहुत ही शालीन और सुंदर। तुम्हें अपनी बहू कहते हुए तुम्हारे सास-ससुर को बहुत ही गर्व महसूस होगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
