वायरल न्यूज़

Viral Video: जिस महिला के हाथों रोज खाना खाया, उसकी मौत पर बंदर ने गले लगाकर दी अंतिम विदाई

एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला की मौत पर एक बंदर उसके पार्थिव शरीर के पास आकर दुख जाहिर करता है और उसे गले लगाकर आखिरी बार अलविदा कहते हुए नजर आ रहा है।

Image

बंदर ने महिला को गले लगाकर दी अंतिम विदाई (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो और कहानियां सामने आते हैं, जिसे देखने और सुनने के बाद लोगों की आंखें भर आती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल हो गए। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर और एक महिला के बीच गहरे रिश्ते को देखा जा सकता है।

कहां का है यह वायरल वीडियो?

यह वीडियो कर्नाटक के रायरा डोड्डी, चन्नापटना का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यहां रहने वाली 85 साल की एक महिला की मृत्यु हो गई। जिसके बाद एक बंदर उसके पार्थिव शरीर के पास आया और काफी देर तक उससे लिपट कर बैठा रहा। वीडियो में आप बंदर को मृत महिला को गले लगाते हुए देख सकते हैं, उसे देख ऐसा लग रहा है, जैसे वह अपने अन्नदाता को अंतिम विदाई दे रहा हो और उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा हो।

बंदर ने महिला को गले लगाकर कहा अलविदा

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि महिला हर रोज अपने आसपास रहने वाले बंदरों को खाना खिलाया करती थीं। यह उनका रोज का नियम बन गया था और धीरे-धीरे बंदर भी उनसे घुलमिल गए थे। जब महिला का निधन हुआ तो उनकी मौत पर आंसू बहाने के लिए एक बंदर वहां आया और वह महिला के पार्थिव शरीर के ठीक बगल में बैठ गया और महिला को बार-बार गले लगाकर अपना दुख जाहिर करता रहा।

लोगों ने वीडियो पर दिए भावुक रिएक्शन

बंदर और उस महिला का वीडियो देखने के बाद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते यह हर जगह वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आज के इस कठिन समय में जानवर ही हैं जो दुनिया में अपना फर्ज निभा रहे हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि जिंदगी में सबसे बड़ी दौलत वही होती है जो हम अपने व्यवहार और प्यार से कमाते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि बंदर का गले लगाना यह दिखाता है कि प्यार भाषा और प्रजाति से परे होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article