Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी होते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी छूट रही है। क्योंकि, दुल्हन ने सबके सामने दूल्हे की इज्जत उतरा दी और बेचारा दूल्हा देखता ही रह गया।
हर शादी में आपको कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो सबसे अलग और अनोखा होता है। कभी दूल्हा-दुल्हन अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कई बार दोस्त-यार अलग लेवल का माहौल बना देते हैं। वहीं, कभी-कभी शादी में आए मेहमान भी अलग से महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसे लोग देखते रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन तैयार हैं। लेकिन, टशन दिखाते हुए दूल्हा वरमाला पहनाने में देरी कर देता है। परिणाम ये होता है कि दुल्हन भड़क जाती है और दूल्हे पर जमकर बरसने लगती है। जिस अंदाज में दुल्हन दूल्हे को सुना रही थी उसे देखकर मेहमान भी हक्के-बक्के रह गए। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दुल्हन का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bridal_lehenga_designn' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, सैकडों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेचारे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि लगता है ज्यादा फिल्म देखने का असर है। कुछ का कहना है कि इससे तो शादी मत ही करो। इस वीडियो को देखकर आपको क्या लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
