वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Kiss Video: दूल्हे को जबरन किस करने लगी दुल्हन, फिर लड़के ने गजब कर दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 08:07 PM IST

Dulha Dulhan Kiss Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की जबरन लड़के को किसी करती है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन ने तो कमाल कर दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • रस्म के दौरान दूल्हे को किस करने लगी दुल्हन
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Kiss Viral Video: शादियों के सीजन में आपको सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Bride Groom Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई वीडियो (Dulha Dulhan Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं, जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों यूजर्स के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें दुल्हन दूल्हे को जबरन किस करने की कोशिश करती है। लेकिन, दूल्हे ने भी जबरदस्त माहौल बना दिया।

शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। कुछ जगहों पर तो ऐसे परंपरा निभाई जाती है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी से पहले हल्दी की रस्में निभाई जा रही है। जिसमें दूल्हे ने अपनी मुंह में कुछ रखा है और दुल्हन जबरन किस करके दूल्हे से वो चीज छीनना चाहती है। दुल्हन बार-बार दूल्हे से उस चीज को छीनने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा उसे चकमा दे देता है। फिर दुल्हन उसके साथ जबरदस्ती करने लगती है। उसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दुल्हन ने महफिल लूट ली...

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wedding_couple_marathi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब डेढ़ लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है दुल्हन ने तो माहौल बना दिया। जबकि, कुछ कहना है कि भाई क्या रिवाज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article