Viral News: दुबई के रियल एस्टेट बाजार में आपको शानदार विला से लेकर बंक बेड वाले छोटे कमरे तक कई ऑप्शंस मिल जाते होंगे। दुबई जैसे बड़े शहर में ऊंचे किराये की कीमतों वाले कमरे या घर ले पाना हर किसी के बस की बात भी नहीं है। मगर छोटे कमरों का किराया भी कुछ कम नहीं है, हाल ही में एक इंस्टाग्राम लिस्टिंग ने एक विज्ञापन शेयर किया, जिसमें AED 2,700 (62,000 रुपये) प्रति माह के लिए बालकनी के साथ एक छोटे से विभाजित कमरे की उपलब्धता के बारे में बताया गया। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई और इस पोस्ट को देखने के बाद कई नेटिज़न्स हैरान रह गए और इस मुद्दे पर चर्चा करने लगे।
रियल एस्टेट एजेंसी नेसन सर्विसेज के इंस्टाग्राम पेज पर इस विज्ञापन को शेयर किया गया था। दुबई के अपस्केल मरीना क्षेत्र में एक छोटी सी जगह जिसमें संभवत: मुश्किल से एक सिंगल बेड और अलमारी फिट हो सकती है, को 62,000 रुपये (AED 2,700) प्रति माह और 11,618 रुपये (AED 500) डिपॉजिट राशि पर लिस्ट किया गया था। दुबई में, विभाजन का मतलब अस्थायी दीवारों या डिवाइडर का उपयोग करके बनाए गए अस्थायी कमरे हैं, जो अक्सर अपार्टमेंट या विला के भीतर होते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, "दुबई के मरीना में किराए के लिए बालकनी के साथ रेडी-टू-मूव-इन पार्टीशन। केवल महिलाओं के लिए अपार्टमेंट।" वायरल पोस्ट पर लोगों के मनोरंजक कमेंट किए और एक नई चर्चा को जन्म दिया है। कुछ लोगों ने मज़ाक में बाकी जगह के बारे में पूछा, जिससे स्थिति की बेतुकी स्थिति उजागर हुई। हालांकि, कई यूजर्स ने इसकी तुलना मुंबई के तंग अपार्टमेंट से की।
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'मेरा क्लॉस्ट्रोफोबिया जाग उठा है। इन कमरों में कौन रह रहा है? लोगों के साथ क्या हो रहा है। क्या हमारी आबादी इतनी ज्यादा है? यह कई स्तरों पर दुखद है।' दूसरे ने कहा कि, 'मरीना भारत के मुंबई जैसा है, 60,000 रुपये में आपको केवल इतना ही मिलेगा।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'सभी प्रकार के करों, वीजा की उच्च लागत, संपत्ति की उच्च लागत और प्रतिबंधों के साथ यूएई तेजी से विदेशियों के लिए अनुकूल देश के रूप में उभर रहा है। विदेशी व्यवसाय अनुकूल गंतव्यों की तलाश में हैं।' चौथे यूजर ने कहा, मेरी बालकनी बड़ी है।'
