वायरल न्यूज़

Donkey Fair: उज्जैन में बिकने आए 'सलमान-शाहरुख' और 'आलिया-रणबीर', जानिए क्या है माजरा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2022, 02:49 PM IST

Donkey Fair in Ujjain: उज्जैन में हर साल गधों का अनूठा मेला लगता है। गधों का यह अनूठा मेला उज्जैन में 7 दिन तक लगता है। इस बार मालिकों ने अपने गधों का नाम शाहरुख, सलमान, राजा, रानी और रणबीर, आलिया रखा है।

Image

गधों का मेला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में लगा गधों का अनूठा मेला
  • मेले में बिकने आए सलमान-शाहरुख
  • रणबीर-आलिया नाम के गधे चर्चा में

Donkey Fair in Ujjain: मध्यप्रदेश का उज्जैन इन दिनों एक अनोखे वजह से चर्चा में है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उज्जैन में सलमान-शाहरुख और आलिया-रणबीर बिकने के लिए आए हैं। क्या हुआ सोच में पड़ गए न आप! बता दें कि उज्जैन में गधों का अनूठा मेला लगा है। यह मेला शिप्रा नदी के किनारे लगा है। इस मेले की शुरुआत कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने 4 नवंबर से हो गई है। इस मेले में ही सलमान और शाहरुख नाम के और आलिया-रणबीर नाम के गधे बिकने आए हैं।

गधे के मेले में बिकने आए सलमान-शाहरुख

उज्जैन के मेले में बिकने आए ये गधे और खच्चर अपने आप में काफी खास हैं। इनके मालिकों ने इनकी कद काठी, रंग-रूप और व्यवहार के आधार पर इनके अलग-अलग नाम रखे हैं। बता दें कि उज्जैन में हर साल गधों का अनूठा मेला लगता है। इस बार मालिकों ने अपने गधों का नाम शाहरुख, सलमान, राजा, रानी और रणबीर, आलिया रखा है। गधों का यह अनूठा मेला उज्जैन में 7 दिन तक लगता है। इस बार जिन गधों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनके नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। देखें वीडियो-

रणबीर-आलिया का भाव सबसे ज्यादा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नाम के गधों का भाव 7 हजार से 10 हजार तक है। जबकि, शाहरुख और सलमान गधे बुजुर्ग होने की वजह से अच्छे दाम नहीं पा रहे हैं। मध्य प्रदेश से लेकर पूरे देश के पशुपालक अपने-अपने गधों को यहां बिक्री के लिए लाए हैं। यहां कई गधों की कीमत 15 हजार रुपये तक है। इसके अलावा कुछ गधे 5-6 हजार के भी हैं। बता दें कि हर साल 5 हजार से ज्यादा गधे इस मेले में बिक्री के लिए आते हैं। जिस दिन मेला लगा था, उस दिन ही 500 से अधिक गधे मेले में पहुंचे थे। उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान पर यह मेला बरसों से लगता आ रहा है। यह मेला देव प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक माह की पूर्णिमा तक लगता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article