अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang 23 July 2026: आज किन-किन रंगों के इस्तेमाल से आपको होगा लाभ? राशि अनुसार जानें अपना लकी कलर

Aaj Ka Shubh Rang: आज 23 जुलाई 2026 के दिन आपको किस रंग के इस्तेमाल से लाभ हो सकता है? इस बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं। चलिए जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज गुरुवार के लकी रंगों के बारे में।

Image

आज 23 जुलाई 2026 के 12 राशियों के लकी रंग

Aaj Ka Shubh Rang 23 July 2026: रंगों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, हर रंग हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है। ऐसे में रोजाना सही रंगों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति अपनी राशि के आधार पर अपने शुभ रंग के बारे में जान सकता है। अपने लकी कलर का इस्तेमाल करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर रहती है। साथ ही व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा व ऊर्जावान महसूस करता है। आज यहां आप 23 जुलाई 2026 के दिन के 12 राशियों के शुभ रंगों के बारे में जान सकते हैं।

मेष राशि

आज पीले और लाल रंग के इस्तेमाल से मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है। ये रंग न सिर्फ आपके जीवन में स्थिरता और खुशियां लेकर आएंगे, बल्कि प्यार को भी बढ़ाएंगे।

वृषभ राशि

हरे और नीले रंग के इस्तेमाल से आज वृषभ राशि वालों को लाभ हो सकता है। हरा रंग जहां जीवन में खुशियां, पवित्रता और स्थिरता लेकर आता है। वहीं, नीले रंग को शांति, बुद्धिमत्ता और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

मिथुन राशि

हरे रंग को प्रकृति, समृद्धि, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जिससे जुड़ी चीजों का इस्तेमाल आज मिथुन राशि वालों के लिए करना शुभ रहेगा। इसके अलावा बैंगनी रंग भी आपके लिए लकी रहने वाला है।

कर्क राशि

सफेद रंग के इस्तेमाल से आज कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता आ सकती है। साथ ही कोई बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। इसके अलावा नारंगी रंग भी आपके लिए लकी रहेगा, जिसे साहस के साथ-साथ बलिदान और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

सिंह राशि

पीला और नारंगी दोनों ही शुभ कलर हैं, जिनसे जुड़ी चीजों का इस्तेमाल आज करना सिंह राशि वालों के लिए लकी रहेगा।

कन्या राशि

हरा और नीला रंग आज कन्या राशि वालों के लिए लकी है। इन रंगों के इस्तेमाल से आपके जीवन में स्थिरता आएगी। साथ ही आपको कुछ बड़ा करने का हौसला मिलेगा।

तुला राशि

नीला रंग, जिसे नई शुरुआत, स्थिरता और शांति का प्रतीक माना जाता है, वो तुला राशि वालों के लिए आज लकी रहेगा। इसके अलावा हरे रंग की चीजों के उपयोग से भी आपको लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

लाल रंग, जिसे प्यार, साहस, शक्ति, ऊर्जा और खतरे का प्रतीक माना जाता है, वो वृश्चिक राशि वालों के लिए आज लकी रहेगा। इसके अलावा पीले रंग की चीजों के इस्तेमाल से भी आपको आज लाभ हो सकता है।

धनु राशि

लाल और हरे रंग की चीजों के इस्तेमाल से आज धनु राशि वालों को लाभ हो सकता है। खासकर, कार्यक्षेत्र में इन रंगों का लाभ जरूर उठाएं।

मकर राशि

जिनकी राशि मकर है, उनके जातकों के लिए आज सफेद और हरे रंग की चीजों का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। ये रंग आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। साथ ही आपके मन को शांति मिलेगी।

कुम्भ राशि

आज कुंभ राशि के जातकों को नीले और हरे रंग से लाभ होने के योग हैं। इन रंगों के प्रभाव से न सिर्फ आपको करियर में सफलता मिलेगी, बल्कि मन को शांति भी मिलने वाली है।

मीन राशि

जिनकी राशि मीन है, उन्हें आज पीले और लाल रंग की चीजों के इस्तेमाल से लाभ हो सकता है। पीले रंग को जहां आशावाद, खुशी, बुद्धि और ऊर्जा से जोड़ा जाता है। वहीं, लाल रंग को खतरे के साथ-साथ प्यार, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article