एजुकेशन

CLAT 2027 Registration: जारी हुआ CLAT 2027 का नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई

CLAT 2027 Registration: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 3 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

CLAT 2027 Registration: जारी हुआ CLAT 2027 का नोटिफिकेश

CLAT 2027 Registration: देश के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ करने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CLAT 2027 Registration) खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) का नोटिफिकेशन जारी कर (CLAT 2027 Registration Date) दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां आवेदन के लिए 3 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। यहां फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है।

बता दें कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। यहां आप CLAT 2027 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

CLAT 2027 Qualification: CLAT 2027 के लिए क्वालिफिकेशन

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के क्वालिफिकेशन की बात करें तो इसके लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स है। वहीं पीजी प्रोग्राम के लिए अभ्यर्थी के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है।

CLAT 2027 Registration Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CLAT 2027 Regitration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
CLAT 2027 Notification: Click Here

CLAT 2027 Exam Pattern: क्लैट 2027 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

CLAT 2026 परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां 120 मार्क्स के 120 बहुवैक्लपीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा। प्रत्येक सही उत्तर के 1 मार्क्स और गलत आंसर के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article