अध्यात्म

Daily Horoscope 23 July 2026 : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, जानिए 23 जुलाई के राशिफल से

Daily Horoscope 23 July 2026 : 23 जुलाई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब रहेगा। इसकी जानकारी आप राशिफल से कर सकते हैं।

Image

23 जुलाई का राशिफल

Daily Horoscope 23 July 2026 : 23 जुलाई 2026, गुरुवार को गुप्त नवरात्रि की नवमी है। आज चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, बुध मिथुन, मंगल वृषभ तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। गुप्त नवरात्रि की नवमी पर हवन, माता दुर्गा की आराधना, शिव उपासना, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र, सप्तश्लोकी दुर्गा और शिवपुराण का पाठ विशेष शुभ फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार 23 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज चंद्रमा सप्तम भाव में और सूर्य-गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर के निर्माण, संपत्ति या नवीनीकरण से जुड़े कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। परिवार में धार्मिक आयोजन का योग बन सकता है। व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें। आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

राशि स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में हैं, जबकि चंद्रमा षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर समर्पण और धैर्य के साथ काम करें। परिवार में अनावश्यक विवादों से दूर रहें। किसी करीबी मित्र से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 1, 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज परिवार में किसी बड़े आयोजन या शुभ समाचार का योग बन सकता है। व्यापार में नई गति आएगी और लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

शुभ अंक: 1, 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

सूर्य और गुरु आपकी राशि में होने से करियर और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नए प्रयासों में सफलता थोड़ी देर से मिलेगी, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग भविष्य में लाभ दिलाएगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से बचें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

शुभ अंक: 3, 5

भाग्य प्रतिशत: 80%

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

सूर्य और गुरु व्यय भाव में हैं, जबकि शुक्र आपकी राशि में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार आगे बढ़ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन तनावपूर्ण स्थितियों से दूरी बनाए रखें। समय का सदुपयोग करें।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें तथा गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 2, 4

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

शुक्र और गुरु लाभ भाव में हैं, जिससे नौकरी और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आईटी, बैंकिंग और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला

शुभ अंक: 5, 6

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा और आईटी, वित्त तथा प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे, जो मानसिक तनाव दूर करेंगे। परिवार में विवाद से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आज का उपाय: सूर्योपासना करें और घर से निकलने से पहले पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 2, 6

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

शनि पंचम भाव में विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हैं। नौकरी और व्यवसाय में वातावरण सकारात्मक रहेगा। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आज का उपाय: गुड़ का दान करें और पिता का आशीर्वाद लेकर ही कार्य शुरू करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 5, 7

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

चंद्रमा लाभ भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता के योग हैं। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

शुभ अंक: 5, 7

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

चंद्रमा दशम भाव में होने से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद बढ़ाएं। वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, हरा

शुभ अंक: 5, 6

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

भाग्य भाव में चंद्रमा होने से विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। नौकरी में कार्यभार अधिक रह सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 2, 9

भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

सूर्य और गुरु पंचम भाव में होने से करियर और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। नसों या थकान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

शुभ अंक: 1, 2

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article