वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी की महफिल में अचानक पहुंच गया गधा, फिर जो हुआ उसने महफिल लूट ली

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक गधा अचानक शादी में पहुंच गया, उसके बाद ऐसा माहौल बना, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

Image

शादी में पहुंचा गधा (तस्वीर साभार- @20ezx)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, एक गधा अचानक शादी के कार्यक्रम में पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ उसने सारी महफिल लूट ली। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कई बार हमारे आस-पास ऐसी घटना घट जाती है, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। इतना ही नहीं उन घटनाओं से सोशल मीडिया पर कई बार भूचाल आ जाता है और चर्चा का विषय भी बन जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं, सभी को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का कार्यक्रम चल रहा है, अचानक एक गधा उस कार्यक्रम में पहुंच जाता है। उसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसने सारा माहौल ही बदल दिया। इतना ही नहीं शादी में मौजूद लोग तो हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...

गधे ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे सच में गधे ने गर्दा मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '20ezx' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है गधे को निमंत्रण मिला था। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं बिन बुलाए बाराती। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article