वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो (Video) आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्नो लेपर्ड को कुछ कुत्तों ने घेर लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं और वह हिम तेंदुआ चुपचाप अपना बचाव करते हुए रास्ता अपने रास्ते चलते बन रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिम तेंदुआ उस कुत्तों से लड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है इसलिए वह आगे बढ़ते जा रहा है और कुत्ते उसके पीछे भौंकते नजर आ रहे है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
क्या है हिम तेंदुए के लिए खतरे की बात?
आगे बढ़ने के दौरान तेंदुआ खुद के लिए एक सुरक्षित जगह भी ढूंढ रहा है। वह उन कुत्तों पर हमला इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि उसके लिए चोट बहुत खतरनाक हो सकती है। स्नो लेपर्ड अकेले रहने वाला शिकारी जानवर होता है। अगर उसे थोड़ी भी चोट लग जाए, तो वह शिकार नहीं कर पाएगा और वह भूख से मर सकता है।
वीडियो ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @paragenetics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर प्रकृति में ऐसा बदलाव क्यों हो रहा है। आखिर अब कुत्ते भी तेंदुए जैसे खूंखार शिकारी जानवर को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं।
क्यों हो रहा ऐसा?
वीडियो (Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना सिर्फ एक जंगल का दृश्य नहीं है, बल्कि यह इंसानों की वजह से पैदा हुई समस्या का नतीजा है। गांवों और शहरों में खुले में पड़ा कचरा और उसी कचरे पर पलते आवारा कुत्ते ही इस समस्या की जड़ हैं। जब कुत्तों को नीचे खाना ज्यादा मिलने लगता है, तो उनकी संख्या बढ़ जाती है और वे पहाड़ों की ओर बढ़ने लगते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
