वायरल न्यूज़

चलते-चलते बाइक पर चढ़ गया विशालकाय अजगर, खौफनाक Video देख कांप जाएगा आपका कलेजा

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर एक बाइक पर बैठा हुआ है।

Image

बाइक पर बैठा विशालकाय अजगर (X/@sanatan_kannada)

सांप के निकलने और छुपे होने के वीडियो (Video) अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के कलेजा कांप उठा। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर खड़ी बाइक की सीट पर बैठा नजर आ रहा है। वह बाइक से लिपटकर उस पर सरसराते हुए रेंग रहा है। बाइक के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी दिख रही है। जो इस सांप का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या है पूरा मामला?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sanatan_kannada नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह मामला तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके का है, जहां एक विशालकाय अजगर (python) अचानक एक चलती हुई दोपहिया गाड़ी पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में दिख रहा यह नजारा इतना अजीब और डरावना है कि आसपास के लोग हैरान रह गए। कुछ लोग दूर से ही यह सब देखकर इस मामले का वीडियो बनाने लगे।

वीडियो देख सहम गए लोग

वीडियो (Video) को देखने के बाद लोगों के तन-बदन में सिहरन दौड़ गई। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अजगर को फ्री राइड चाहिए थी।" दूसरे ने लिखा, "इतना बड़ा सांप तो मैंने सपने में भी नहीं देखा।" तीसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "अजगर को कहीं जल्दी पहुंचना था इसलिए उसने फ्री राइड ले ली।" एक अन्य यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह घटना मजेदार लग सकती है, लेकिन असल में यह काफी खतरनाक भी है। इतना बड़ा सांप अगर अचानक किसी गाड़ी पर चढ़ जाए, तो ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article