वायरल न्यूज़

'मी लॉर्ड! 1 करोड़ का सोना बंदर ले गए और बारिश में गल गए', कोर्ट में जज को सुनाई पुलिस की यह फिल्मी स्टोरी हुई Viral

कई बार अदालतों में ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसे सुनने के बाद कोर्ट में बैठे जज भी हैरान रह जाते हैं। अब आप इस मामले को ही देखिए, जहां पुलिस ने गायब सोने को लेकर गजब की दलील दी।

Image

सांकेतिक तस्वीर (X/@Mamtasulaniya)

वायरल न्यूज (Viral News): लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पुलिस के मालखाने मतलब कि स्टोर रूम से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण गायब हो गए। जब अदालत ने इसका जवाब मांगा, तो पुलिस ने जो वजह बताई, वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया। फिलहाल पुलिस का यह कारनामा सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल (Viral) हो रहा है।

मामला क्या है?

यह मामला साल 2007 का है। जब एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसके सोने के गहने पुलिस के पास जमा कराए गए। इन गहनों में चेन, अंगूठी, चूड़ियां और अन्य कीमती आभूषण शामिल थे। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। ये गहने अदालत में सबूत के रूप में पेश किए जाने थे, लेकिन सालों तक ऐसा नहीं हो पाया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पुलिस का चौंकाने वाला जवाब

जब 2024 में केस खत्म हुआ और परिवार ने गहने वापस मांगे, तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने अदालत में बताया कि 2013 में गहनों की पोटली छत पर सुखाने के लिए रखी गई थी। तभी अचानक बारिश हो गई। बाद में बंदर आए और गहनों को उठा ले गए या नुकसान पहुंचा दिया। कोर्ट में पुलिस की दी हुई यह सफाई सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

अदालत ने क्या कहा?

अदालत ने पुलिस की इस दलील को मानने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि “सोना पानी में नहीं गलता।” करोड़ों के गहनों को खुले में रखना लापरवाही है। यह मामला गंभीर गड़बड़ी और कदाचार का लगता है। अदालत ने यह भी माना कि गहनों के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है।

आगे क्या हुआ?

कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है और पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने की बात कही है। इस फैसले से साफ हो गया कि मामला अब गंभीर जांच के दायरे में आएगा। इस मामले को लेकर कई बड़े सवाल भी उठ रहे हैं। जैसे क्या सच में बंदर गहने ले गए या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? अगर पुलिस का मालखाना सुरक्षित नहीं, तो आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करेगी?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article