वायरल न्यूज़

Viral Video: जब बीच सड़क पर नागिन डांस करने लगा कुत्ता, देखकर छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 2, 2023, 05:49 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक कुत्ता बीच सड़क पर डांस करता नजर आ रहा है। इसके डांस को देख आपको बारात में नागिन डांस करने वाले लोग याद आ जाएंगे।

Image

कुत्ते का नागिन डांस हुआ वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने बीच सड़क पर किया नागिन डांस
  • डांस देख याद आ जाएंगे शादी में आए बाराती
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के तो हजार वीडियो देखे होंगे लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जो इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद बाकी सभी वीडियोज को भूल जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में कुत्ते ने बीच सड़क पर जो कांड किया है, उसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुत्ते ने बीच सड़क पर नागिन डांस किया है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको शादी में आए बाराती याद जाएंगे जो सबसे पहले आकर नागिन डांस करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर भी वीडियो ने काफी धमाल मचा रखा है।

कुत्ते का नागिन डांस हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कुत्ते ने भी बारात में जाना शुरू कर दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब यही देखना बाकी रह गया था। इस वीडियो पर अब तक सवा 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '

captured_official_moments' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article