Watch: इस किसान ने तो कमाल कर दिया, टीवीएस एक्सएल पर कर दी इतनी लोडिंग, यूजर्स बोले- इसे कहते हैं हैवी ड्राइवर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 1, 2023, 04:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स टीवीएस एक्सएल पर इतनी अधिक हैवी लोडिंग कर रखी है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको इतनी हंसी आने वाली है, जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की टीवीएस एक्सएल पर हैवी लोड
  • लोडिंग कर हैवी ड्राइवर की तरह चलाई गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रही है, जो काफी मजेदार है। यकीनन आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी शायद हैवी लोडिंग करने लगे और इस अंदाज का आनंद लेने की सोचेंगे। हमारी तरफ से आपके लिए सलाह है कि ऐसा मत कीजिएगा, ये खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन ये इंडिया है, यहां सबकुछ पॉसिबल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स टीवीएस एक्सएल पर चारा लादकर जा रहा है। इस दौरान उसने ओवरलोडिंग कर रखी है। लेकिन इतनी छोटी गाड़ी होने के बाद भी उसने जिस तरीके से ओवरलोडिंग की है और फिर उसे जिस तरीके से चला रहा है, वह काफी लाजवाब है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed