वायरल न्यूज़

यह क्यूट बच्चा आज करोड़ों दिलों पर करता है राज, नाम बता दिया तो मान जाएंगे आप हैं 'सुपरस्टार'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 27, 2023, 02:10 PM IST

Cute Baby Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक क्यूट बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को उसका नाम बताने का चैलेंज दिया गया है। क्योंकि, यह बच्चा बहुत बड़ा सुपरस्टार बन चुका है।

Image

यह बच्चा बन चुका है सुपरस्टार, ( तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन है ये क्यूट बच्चा?
  • आज बन चुका है बहुत बड़ा स्टार
  • बड़े-बड़े जानकर इस बच्चे का नाम नहीं बता रहे

Viral Photo: सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में कभी सोच भी नहीं सकते थे। आलम ये है कि लोगों को जिस भी चीज के बारे में जानना होता है, तुरंत गूगल पर खोजने लगते हैं। अब तो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों को अलग-अलग तरह के चैलेंज भी दिए जा रहे हैं। कभी आखों का टेस्ट लिया जाता है, तो कभी दिमाग की परीक्षा ली जाती है। तो कभी जनरल नॉलेज का टेस्ट लिया जाता है। यूजर्स इन चैलेंज को पसंद भी करते हैं और काफी मेनहत करके जवाब भी देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक क्यूट बच्चे की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो आज करोड़ों दिलों पर राज करता है। अगर आपने पहली बार में उस बच्चे को पहचान लिया तो मान जाएंगे कि जानकारी के मामले में आप 'सुपरस्टार' हैं।

कई बार हम किसी के बचपन की तस्वीर ( Today Viral Photo) को देखकर अंदाजा लगा लेते हैं कि वो कौन है? हालांकि, कई बार धोखा भी खा जाते हैं और लाख गेस करने के बावजूद सही-सही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। इस बच्चे की तस्वीर को देखकर भी लोगों के साथ यही हो रहा है। बड़े-बड़े जानकार भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर ये बच्चा कौन है? तो एक बार आप भी कोशिश कीजिए और दिमाग लगाएं कि आखिर ये बच्चा कौन है?

कौन है ये क्यूट बच्चा?

हो सकता है कुछ लोग बच्चे को पहचान गए होंगे। लेकिन, जो लोग अब तक सिर के बाल नोच रहे हैं उनके लिए एक हिंट देते हैं। हाल ही में इस बच्चे की फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। दक्षिण भारत के साथ-साथ हिन्दी बेल्ट में भी इस स्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अगर अब भी पहचान नहीं पाए तो नीचे वाली तस्वीर को देख लें।

Yash (1)

साउथ एक्टर यश

अब तो समझ गए कि ये बच्चा कौन है? ये तस्वीर सुपरस्टार यश के बचपन (Actor Yash Childhood Photo) की है। अब तो आप इस तस्वीर को देखकर कभी धोखा नहीं खाएंगे।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article