वायरल न्यूज़

UP: पागल है क्या...? घर से निकली महिला और दीयों की दुकानों पर बरसा दिए डंडे, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 03:13 PM IST

UP: वीडियो के वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग, महिला को जमकर भला-बुरा कह रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि महिला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी करतूत न करे।

Image

दुकान में तोड़-फोड़ करती महिला

Photo : Twitter

UP: यूपी के लखनऊ (Lucknow) में दीवाली के दिन एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिससे लोग भयंकर गुस्से में हैं। घटना गोमतीनगर (Gomti Nagar) स्थित पत्रकारपुरम की है। जहां एक महिला अचानक से घर से निकलकर आती है और सड़क किनारे लगी दीयों की दुकानों पर हमला बोल देती है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला हाथ में एक डंडा ले रखी है। अचानक से घर से निकलती है और दीयों पर डंडे को बरसाने लगती है। दुकान पर एक के बाद कई वार करती है। महिला के वार से दीये चकनाचूर हो जाते हैं। लोग जबतक कुछ समझते महिला अपना काम करके फिर से घर की ओर चली जाती है। हालांकि महिला ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कई लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- "यूपी लखनऊ गोमतीनगर में पत्रकारपुरम मार्केट स्थित घर से एक महिला ने बाहर आकर वहां लगी दुकानों को डंडों से तोड़ा, बैट चलाए और दीवाली की दीये और अन्य सजाने के सामानों को तोड़ दिया !! ऐसे लोगों पर सख़्त करवाई हो।"

इस घटना के बाद जब वीडियो वायरल होने लगा और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे तो पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांंच कर रही है। पुलिस महिला की तलाश में भी जुटी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article