वायरल न्यूज़

Devar Bhabhi Video: देवर के साथ रोमांटिक डांस कर रही थी भाभी, भड़के भइया ने फिर जो किया..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 29, 2022, 02:30 PM IST

Devar Bhabhi Video: आप देख सकते हैं कि भाभी अपने देवर के साथ स्टेज पर डांस करने पहुंच जाती है। दोनों राजा हिंदुस्तानी के गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां पर भइया आ जाते हैं। इसके बाद भइया जो करते हैं, वह देखने लायक है।

Image

देवर भाभी डांस (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर भाभी का रोमांटिक डांस
  • भइया को आ जाता है गुस्सा
  • अंत में होती है मजेदार चीज

Devar Bhabhi Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। शादी के समय घर-परिवार में खुशी का माहौल होता है। भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी हैं। जिस दिन शादी होती है, उस दिन घर-परिवार के लोग डीजे पर जमकर डांस करते हैं। इस दौरान परिवार की भाभियां अपने देवरों के साथ भी नाचती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी ऐसा ही नजारा नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के माहौल में भाभी अपने देवर के साथ स्टेज पर डांस करने पहुंच जाती है।

भाभी-देवर के डांस से नाराज हो जाते हैं भइया!

भाभी और देवर डीजे पर जमकर डांस करते हैं। दोनों राजा हिंदुस्तानी के गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां पर भइया आ जाते हैं। इसके बाद भइया जो करते हैं, वह देखने लायक नजारा होता है। आप देख सकते हैं कि अपने भाई के साथ अपनी पत्नी का रोमांटिक डांस देखकर एक बार के लिए भाई भड़क जाता है। वीडियो की शुरुआत फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने 'उफ्फ क्या रात आई है' से होती है। इस गाने में भाभी अपने देवर के साथ झूमकर नाच रही होती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे होते हैं। भाभी अपने देवर का हाथ थामकर रोमांटिक डांस कर रही होती है। इसी दौरान पीछे से भइया आ जाते हैं। वह तेजी-तेजी से चलते हुए डीजे के पास पहुंचते हैं। वीडियो में देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भइया बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं। वह डीजे वाले के पास पहुंचकर उससे कुछ कहते हैं। दूसरी तरफ भाभी को भी अहसास हो जाता है कि उनके पतिदेव गुस्सा हो गए हैं। यहां तक कि देवर भी अपने भाई का गुस्सा भांप लेता है। अब भइया डांस फ्लोर पर आते हैं और भाभी-देवर से कुछ कहते हैं। इस दौरान तक भाभी शॉक्ड रहती हैं। तभी भइया उसके पास पहुंचकर माहौल को थोड़ा हल्का करते हैं और यह जताते हैं कि वह मजाक कर रहे थे। इसके बाद भाभी खुश हो जाती हैं और फिर अपने पति के साथ डांस करने लगती हैं। वीडियो को SD singh नाम के यूजर ने अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article