Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो न सिर्फ हमारा ध्यान खींचते हैं, बल्कि ज़िंदगी को देखने का हमारा नजरिया भी बदल देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे-'हौसले बुलंद हों तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती'। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंबई की सड़कों का बताया जा रहा है, जहां एक डिलीवरी पार्टनर अपनी मॉडिफाइड मोटरराइज्ड व्हीलचेयर पर सवार होकर खाना डिलीवर करने जा रहा है। वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग डिलीवरी बॉय कानों में हेडफोन लगाए और पीठ पर का लाल डिलीवरी बैग टांगे बेहद खुशी-खुशी अपनी व्हीलचेयर चला रहा है। जब सड़क पर गाड़ी में जा रहे एक राहगीर ने उसकी तरफ हाथ हिलाया, तो उसने बिना किसी झिझक के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान सजाकर हाथ हिलाया और 'थम्स अप' का इशारा किया। आगे वीडियो में यह भी दिखता है कि ट्रैफिक या रुकने के दौरान एक अन्य राहगीर उससे बड़ी आत्मीयता से हाथ मिलाता है और उसका हौसला बढ़ाता है। आप भी पहले इस वीडियो को देखें...
डिलीवरी ब्वॉय के जज्बे ने जीता दिल
डिलीवरी ब्वॉय के जज्बे ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। आलम ये है कि लोग डिलीवरी ब्वॉय की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को beyondsaksh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को मिलियन में लोग देख चुके हैं। जबकि, सात लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को अब तक देखा है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जहां लोग छोटी-छोटी परेशानियों से निराश हो जाते हैं, वहीं यह युवा विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए अपनी मेहनत से आजीविका कमा रहा है। वहीं, कई लोगों ने कंपनी की भी सराहना की कि वे दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
