टीवी मसाला

Bigg Boss 20: स्काउट OP संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Kaashvi ने समय रैना संग की दिवाली पार्टी, फैंस हैरान

Kaashvi Samay Raina Diwali Party: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं। अब काशवी समय रैना की दिवाली पार्टी में नजर आई हैं। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image

Kaashvi Samay Raina Diwali Party (photo credit- instagram)

Kaashvi Samay Raina Diwali Party: रियलिटी शो बिग बॉस 20 की वजह से स्काउट ओपी (Scout OP) और काशवी हिरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) की पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। शो में स्काउट की नजदीकियां लव गिल के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन वह उसे बहन बोल रहे हैं। इस बॉन्ड से काशवी को भी दिक्कत थी और इसी वजह से काशवी ने शो में आकर स्काउट और लव की क्लास लगाई। इतना ही नहीं, काशवी ने स्काउट संग ब्रेकअप का हिंट भी दिया है। इन सब चीजों के बीच काशवी हिरानंदानी समय रैना के साथ दिवाली पार्टी करती हुई नजर आईं। दोनों की फोटोज ने फैंस को हैरान कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 5 घंटे फ्लाइट लेट होने पर फूटा Adnan Sami का गुस्सा, मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ पर लगाया 'बदतमीजी' का आरोप

    समय रैना संग काशवी की दिवाली पार्टी

    समय रैना ने अपनी दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में समय रैना के साथ काशवी भी दिखीं। इन फोटोज में समय रैना ने अपने नए घर की झलक दिखाई। इसके अलावा, एक तस्वीर में समय रैना कुछ मेहमान शतरंज खेल रहे हैं। इसके अलावा, एक ग्रुप सेल्फी भी है, जिसमें सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी का लुख इंडो वेस्टर्न हैं। अपनी एक स्टोरी में समय ने लिखा, 'मुंबई में अपने नए घर पर एक बहुत ही आत्मीय दिवाली पार्टी रखी। मैंने अपने दोस्तों और उनके माता-पिता को भी बुलाया था, बहुत बढ़िया माहौल रहा।' इससे पहले समय रैना काशवी के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर दिखे थे। दोनों पहली बार यूं साथ आए थे। तब से ही फैंस मान रहे हैं कि दोनों साथ में कुछ मजेदार करने वाले हैं। या हो सकता है कि दोनों जल्द ही कोई प्रोजेक्ट साथ करने वाले हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlight: दिवाली सेलिब्रेशन के बीच रो पड़े Salman Khan, यंग-लव की दिखी दुश्मनी

    काशवी ने दिया था ब्रेकअप का हिंट

    बता दें कि बिग बॉस 20 में आकर काशवी ने बॉयफ्रेंड स्काउट को समझाया था कि वह शो में अकेले अपना गेम खेले। काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाने के लिए भी कहा था, लेकिन स्काउट ने काशवी की बात नहीं मानी। स्काउट लगातार लव के साथ ही अपना गेम खेल रहे हैं। इसी बीच काशवी ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्काउट संग ब्रेकअप का हिंट दिया था। काशवी का पोस्ट काफी वायरल हुआ था।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article