बिजनेस

Bank Holiday Today: Diwali के बाद बैंक खुले हैं या बंद? दूर करें अपना कंफ्यूजन

दिवाली के बाद अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने बैंक ब्रांच जाने का विचार बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे चेक करना जरूरी है। आज कई शहरों में बैंक बंद हैं।

Image

दिवाली के बाद बैंक खुले हैं या बंद? (AI Generated Image)

नवंबर इस बार त्योहारों और छुट्टियों का महीना है। दिवाली के बाद भी लक्ष्मी पूजा (Laxmi Puja), गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja) और विश्वकर्मा दिवस (Vishwakarma Day) जैसे त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में भी बैंकों की छुट्टी है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली के बाद आज यानी सोमवार 9 नवंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का विचार बना रहे हैं तो बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे-

आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

9 नवंबर को दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर लखनऊ और रायपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक (Canara Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंक की छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं। बैंक हॉलिडे राज्य और शहर में मनाए जाने वाले त्योहारों के आधार पर होता है।

मुंबई में भी घोषित हुई छुट्टी

इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली के अवसर पर 9 नवंबर को मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों में राज्य सरकार और अर्धसरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह छुट्टी पूरे महाराष्ट्र या सभी निजी कंपनियों और दुकानों पर लागू नहीं होती।

नवंबर में इन तारीखों पर भी बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 10 नवंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। 11 नवंबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 13 नवंबर को शिलांग, 16 नवंबर को पटना और रांची, 20 नवंबर को देहरादून और 23 नवंबर को शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई शहरों में छुट्टी रहेगी।

तारीखदिनबैंक बंद रहने वाले शहरछुट्टी का कारण
2 नवंबरसोमवारशिलांगनोंग्क्रेम डांस
5 नवंबरगुरुवारविजयवाड़ास्थानीय चुनाव संबंधी अवकाश
9 नवंबरसोमवारअगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊदिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा
10 नवंबरमंगलवारअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, नागपुरबलिप्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा
11 नवंबरबुधवारगंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलाभाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा
13 नवंबरशुक्रवारशिलांगवांगला फेस्टिवल
16 नवंबरसोमवारपटना, रांचीछठ पूजा
20 नवंबरशुक्रवारदेहरादूनइगास-बग्वाल
23 नवंबरसोमवारशिलांगसेंग कुत स्नेम
24 नवंबरमंगलवारआइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगरगुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा
27 नवंबरशुक्रवारबेंगलुरुकनकदास जयंती

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं जरूरी काम?

हालांकि, बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। बैंकों की छुट्टी के दिन भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ATM से कैश निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article