वायरल न्यूज़

VIDEO: सात समंदर पार भी दिवाली की धूम, सिडनी के मोहल्लों का नजारा देख रह जाएंगे दंग

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दिवाली का शानदार जश्न देखने को मिला। मार्सडेन पार्क और निरिंबा फील्ड्स में भारतीय समुदाय ने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

दिवाली पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सजाया गया घर (Instagram/@timesnow_trending)

भारत में दिवाली की रौनक तो आपने खूब देखी होगी, लेकिन क्या हो जब सात समंदर पार भी पूरा मोहल्ला दिवाली की रोशनी में नहा जाए? ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें भारतीय त्योहार दिवाली की ऐसी शानदार रौनक देखने को मिल रही है कि वहां की सड़कें किसी रोशनी से सजे मेले जैसी नजर आ रही हैं।

सिडनी के इन इलाकों में फुल Diwali Vibes देखने को मिली

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मार्सडेन पार्क (Marsden Park) और निरिंबा फील्ड्स (Nirimba Fields) इलाके में दिवाली का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है। यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत सजावट से रोशन कर दिया। रात होते ही पूरा इलाका जगमगाने लगा और घरों की चमक देखते ही बन रही थी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर को मिला फॉर्चुनर का दमदार लुक, देखें Video

रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए घर

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि इन इलाकों के कई घरों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। कहीं घरों की छतों पर रंगीन लाइटें लगी हैं, तो कहीं दीवारों और दरवाजों को रोशनी से सजाया गया है। अलग-अलग रंगों की चमक से पूरी सड़क का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि यह सजावट सिर्फ एक या दो घरों में नहीं बल्कि पूरे रिहायशी इलाके में भी देखने को मिल रही है। इसे देख ऐसा लग रहा है जैसे भारत का कोई मोहल्ला ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बस गया हो।

विदेश में भी कायम है भारतीय त्योहारों की चमक

इस जश्न की सबसे खास बात यह है कि भारतीय समुदाय के लोग विदेश में रहते हुए भी अपनी परंपराओं और त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। दिवाली की यह सजावट दिखाती है कि भारतीय संस्कृति और त्योहारों की चमक देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। सिडनी की इन जगमगाती सड़कों का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय समुदाय के लिए दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और खुशियों से जुड़ने का एक खास मौका भी है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article