वायरल न्यूज़

Video: ना कूलर ना AC की जरूरत, ना ही फील होती है दिल्ली की भीषण गर्मी! इंटरनेट पर छाया मिट्टी का बेहद अनोखा घर

Viral Video: वीडियो में एक शख्स मिट्टी का घर दिखाता नजर आ रहा है। वह घर के बाहर मौजूद एक महिला से बेहद ही उत्सुकता में पूछता है कि यह बहुत ही अलग है। वह महिला से घर को देखने की बात कहता है। इस पर महिला बताती है कि पूरा घर मिट्टी से बना हुआ है।

Image

दिल्ली का अनोखा घर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली का एक घर छाया हुआ है। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि दिल्ली का यह घर किसी कंक्रीट या सीमेंट-बालू का नहीं बल्कि खालिस मिट्टी का बना है। इस घर की विशेषताएं देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। जहां एक तरह यह घर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। वहीं मिट्टी के इस घर में दिल्ली की गर्मी भी फील नहीं होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घर में AC और कूलर की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

दिल्ली का बेहद अनोखा घर हुआ वायरल

दिल्ली के इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। वायरल वीडियो में एक शख्स मिट्टी का घर दिखाता नजर आ रहा है। वह घर के बाहर मौजूद एक महिला से बेहद ही उत्सुकता में पूछता है कि यह बहुत ही अलग है। वह महिला से घर को देखने की बात कहता है। इस पर महिला बताती है कि पूरा घर मिट्टी से बना हुआ है। आपको घर के अंदर बहुत ज्यादा चीजें देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन कमरे बहुत ही सुंदर नजर आएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में महिला बताती है कि लिविंग रूम में मौजूद सोफा भी मिट्टी के बने हुए हैं। इसके बाद महिला बताती है कि घर में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा गया है और घर की दीवारें सांस भी लेती हैं। महिला बताती है कि बाहर से आने वाली हवा घर को ठंडा रखती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को @priyamsaraswat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां से इसे खूब देखा जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article