Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को चलती ट्रेन में सोते हुए दिखाया गया है जिसे बाद में पास खड़ी एक लड़की संभालती है। इस वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। 12 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर @veejuparmar द्वारा शेयर की गई इस घटना में युवक बार-बार झपकी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। उसका सिर आगे की ओर बार-बार झुकता है तभी उसके सामने खड़ी एक लड़की धीरे से उसे सहारा देती है। उसने उसके सिर को सहलाया, उसे आराम दिया, जब तक कि वह आखिरकार जाग नहीं गया, उसे देखकर उसे मदद मिली। हालांकि, इन दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और न ही वीडियो का समय स्पष्ट है इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर बहुत जल्दी-जल्दी टिप्पणी की है, जिसमें ईर्ष्या से लेकर प्रशंसा तक की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं। कई लोगों ने इस मार्मिक पल पर अपनी हैरानी जताई है, जबकि अन्य लोगों ने मजाकिया अंदाज में इस तरह के अनुभव की अपनी इच्छा जताई है। वीडियो में मेट्रो ट्रेन का स्थान अब तक नहीं पता चला मगर लड़की के स्वभान ने कई लोगों के दिल को जीत लिया है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक शख्स को मेट्रो के अंदर अंडे खाते हुए शराब पीते दिखाया गया था। बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर बाद में शख्स ने दावा किया कि, वो एप्पल जूस पी रहा था।
