Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे छोटे यात्री वाहन ने सवारी बैठाने के लिए हाईवे पर ही गाड़ी रोक दी। मगर ड्राइवर की इस गलती की वजह से कई लोगों की जान पर बात बन गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है। बताया गया कि घटना हरियाणा में एक हाईवे की है।
ड्राइवर की गलती से हुआ एक्सीडेंट
इसमें देखेंगे कि यात्री वाहन ने जैसे ही हाईवे किनारे सवारी खड़ी देखी तुरंत रफ्तार धीमी कर दी। मगर ड्राइवर की इस गलती की वजह से ठीक पीछे आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ड्राइवर ने वाहन को नियंत्रित करने की खूब कोशिश की मगर नाकाम रहा। आखिर में ट्रक ने यात्री वाहन को टक्कर मारी जो घिसटता हुआ हाईवे के दूसरे किनारे पर पहुंच गया। रोंगटे खड़े करने वाले एक्सीडेंट में देखेंगे कि इसी समय दूसरी दिशा से आ रहा बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो कि ड्राइवर की गलती की वजह से हुआ एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @Zaffar_Nama नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जिसे'5 रुपए की सवारी के लिए यह कही भी गाड़ी रोक देते हैं।' मालूम हो वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
